1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 31 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष सिंह समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, बुलंद होंगे भाग्य के सितारे, देखें अपना राशिफल

31 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष सिंह समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, बुलंद होंगे भाग्य के सितारे, देखें अपना राशिफल

31 अक्टूबर 2025 का राशिफल : शुक्रवार 31 अक्टूबर को कार्तिक मास की नवमी तिथि है। ऐसे में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु होंगे। जबकि चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा और चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि होने से धन लक्ष्मी योग भी बनेगा। चंद्रमा छठे और आठवें भाव में गुरु और शुक्र के होने से चंद्राधि योग भी उपस्थित रहेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

31 अक्टूबर 2025 का राशिफल : शुक्रवार 31 अक्टूबर को कार्तिक मास की नवमी तिथि है। ऐसे में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु होंगे। जबकि चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा और चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि होने से धन लक्ष्मी योग भी बनेगा। चंद्रमा छठे और आठवें भाव में गुरु और शुक्र के होने से चंद्राधि योग भी उपस्थित रहेगा। इस पर धनिष्ठा नक्षत्र के संयोग में धन योग का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से मेष मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना राशिफल।

पढ़ें :- 04 दिसंबर 2025 का राशिफल : शिव गौरी योग का शुभ संयोग से वृषभ कर्क समेत पांच राशि के जातकों पर देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, होंगे मालामाल 

मेष – आज धार्मिक कार्यों में झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र और घरेलू जिम्मेदारियों में संतुलन बनाना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ – आज कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान से लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन अचानक खर्च भी हो सकते हैं।

मिथुन – आज काम में प्रशंसा मिलेगी, लेकिन बैंक-लेन-देन में सावधानी जरूरी। स्वास्थ्य फिट रहेगा पर आग-जल से सावधान रहें।

कर्क – आज शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, पर दोपहर बाद राहत मिलेगा। विद्यार्थी-क्षेत्र में उन्नति संभव।

पढ़ें :- 02 नवंबर 2025 का राशिफल : मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सिंह – आज धैर्य रखना महत्वपूर्ण होगा। विवाद और क्रोध से बचें। कार्यस्थल व पारिवारिक दबाव हो सकते हैं।

कन्या – आज का दिन रचनात्मक और उत्साहजनक रहेगा। कला-सौंदर्य संबंधी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। लेकिन व्यवहारिक बने रहें।

तुला – आज बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। संतुलन बनाके काम करें, साझेदारी व व्यापार में रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक – आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। जोखिम-प्रबंधन जरूरी रहेगा।

धनु – आज का दिन सामान्य दिन रहेगा। आज स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता रखें। धर्म कर्म में मन लगेगा।

पढ़ें :- 29 अक्टूबर 2025 का राशिफल : इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धन और सफलता के बन रहे योग, जानें अपना राशिफल

मकर – आज अधूरे काम पूरे होंगे। लेकिन लेन-देन में संभलकर कदम उठाना होगा। आज व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।

कुम्भ – आज सामाजिक और पारिवारिक मोर्चे पर सामान्य दिन। आज लक्ष्य पाने में मेहनत ज्यादा होगी।

मीन- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन कुछ भ्रम या निर्णय-दोश हो सकते हैं, इसलिए बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...