आज का राशिफल 23 सितम्बर 2025
23 सितम्बर 2025 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों को आज भाग्य का मिलेगा साथ…
मेष – आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी व व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ – धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मिथुन – आज भाग्य आपका साथ देगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। यात्रा का योग है।
कर्क – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे।
सिंह – आज का दिन प्रेम और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी।
कन्या – पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना होगा। धैर्य बनाए रखें।
तुला – नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक – आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
मकर – आज थोड़ा तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। विवादों से दूर रहें।
कुंभ – आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। नए अनुबंध हो सकते हैं।
मीन – आज का दिन मिश्रित रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन मन थोड़ा अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।