आज का राशिफल - 14 सितम्बर 2025
14 सितम्बर 2025 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
मेष – आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ – नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात सुखद होगी।
मिथुन – आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कुछ नए काम हाथ में ले सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें।
कर्क – आज भाग्य आपका साथ देगा। कामकाज में सफलता के योग हैं। धन लाभ की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य संपन्न होगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।
कन्या – आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
तुला – आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक – आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्च अधिक होंगे। किसी प्रियजन से मतभेद हो सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा से लाभ संभव है। प्रेम और परिवार में सामंजस्य रहेगा।
मकर – आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कामकाज में सतर्क रहें। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
कुंभ – आज का दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे। धन लाभ और तरक्की के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मीन – आज का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।