1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Ioniq 5 : हुंडई आयोनिया 5 नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट हुई , सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है

Hyundai Ioniq 5 : हुंडई आयोनिया 5 नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट हुई , सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है

हुंडई  ने 2024 मॉडल के लिए  आयोनिया 5  को अपडेट किया है। कंपनी ने इस ईवी में नए कलर ऑप्शन दिए हैं। Ioniq 5 वर्तमान में मिडनाइट ब्लैक पर्ल, ऑप्टिक व्हाइट और ग्रेविटी गोल्ड मैट के अलावा नए टाइटन ग्रे बाहरी रंग में उपलब्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Ioniq 5 : हुंडई  ने 2024 मॉडल के लिए  आयोनिया 5  को अपडेट किया है। कंपनी ने इस ईवी में नए कलर ऑप्शन दिए हैं। Ioniq 5 वर्तमान में मिडनाइट ब्लैक पर्ल, ऑप्टिक व्हाइट और ग्रेविटी गोल्ड मैट के अलावा नए टाइटन ग्रे बाहरी रंग में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन- डार्क पर्पल ग्रे और ओब्सीडियन ब्लैक जोड़ा है।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

फीचर्स की बात करें तो Ioniq 5 में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सेंट्रल टचस्क्रीन मिलता है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट  कंट्रोल, स्वचालित हेडलैम्प और 2 ADAS जैसी सुविधाएं दी हैं।

खबरों के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ, तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई मोटर इंडिया में, हम हमेशा समझदार भारतीय ग्राहकों को भविष्य की तकनीक और स्मार्ट गतिशीलता समाधान प्रदान करने में अग्रणी होने पर गर्व करते हैं। ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Ioniq 5 की शुरुआत के साथ, Hyundai ने नए मानक बनाए थे और इसे हमारे ग्राहकों के व्यापक पोर्टफोलियो द्वारा मान्यता दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...