1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Venue N Line :  हुंडई वेन्यू एन लाइन का अनावरण , जानें इंजन और वेरिएंट , बुकिंग

Hyundai Venue N Line :  हुंडई वेन्यू एन लाइन का अनावरण , जानें इंजन और वेरिएंट , बुकिंग

हुंडई ने अपनी नई जनरेशन वाली वेन्यू एन लाइन से पर्दा उठा दिया है। नेक्स्ट जनरेशन की हुंडई वेन्यू 4 नवंबर 2025 को शोरूम में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Venue N Line :  हुंडई ने अपनी नई जनरेशन वाली वेन्यू एन लाइन से पर्दा उठा दिया है। नेक्स्ट जनरेशन की हुंडई वेन्यू 4 नवंबर 2025 को शोरूम में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।  N Line आगामी नई जनरेशन वेन्यू का एक स्पोर्टी संस्करण है। 4 नवंबर को स्टैंडर्ड वेन्यू के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली यह नई मॉडल दो वेरिएंट्सः एन 6 और एन 10 में उपलब्ध होगी। डीलरशिप और ऑनलाइन 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। आइए, इसकी खासियत पर एक नज़र डालते हैं।

पढ़ें :- Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

पावर
2025 हुंडई वेन्यू एन लाइन दो ट्रिम्स – एन6 और एन10 में आएगी – जिनमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा होगा। ये पेट्रोल इंजन अधिकतम 120 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है।

कॉस्मेटिक बदलाव
स्वेन्यू एन लाइन, हाल ही में लॉन्च हुई दूसरी पीढ़ी की वेन्यू पर आधारित है। मानक मॉडल की तुलना में, इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ फ़ीचर अपग्रेड हैं। बाहर की तरफ, इसमें आगे और पीछे लाल रंग के एक्सेंट वाला नया बंपर, एन लाइन लोगो वाली डार्क क्रोम ग्रिल और चारों डिस्क ब्रेक पर लाल ब्रेक कैलिपर्स हैं। इसमें डायमंड-कट 17-इंच अलॉय व्हील, एलईडी सीक्केंशियल टर्न इंडिकेटर्स, द्विन-टिप एग्जॉस्ट और ग्रिल, फेंडर और टेलगेट पर एन लाइन बैजिंग भी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...