KKR's First Win in IPL 2026 : आईपीएल की तीन बार की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को आखिरकार 19वें सीजन में पहली जीत दर्ज कर ली। टीम ने ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिसके बाद केकेआर के खिलाड़ी काफी भावुक हो गए और उनके आंखों में आंसू थे। यह खुलासा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने किया है।
KKR’s First Win in IPL 2026 : आईपीएल की तीन बार की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को आखिरकार 19वें सीजन में पहली जीत दर्ज कर ली। टीम ने ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिसके बाद केकेआर के खिलाड़ी काफी भावुक हो गए और उनके आंखों में आंसू थे। यह खुलासा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने किया है।
क्रिकबज के अनुसार, मैच के बाद केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम को अपने सातवें मैच में जाकर पहली जीत मिली, जिसके बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में “बहुत सारे आंसू देखे, जो हमने उस साल नहीं देखे थे जब हमने 2024 में आईपीएल जीता था।” चार विकेट से मिली यह जीत, जिसे चक्रवर्ती ने “बहुत ही अहम जीत” बताया। बता दें कि चक्रवर्ती ने राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 अहम विकेट अपने नाम किए।
कार्तिक त्यागी और रिंकू सिंह भी रहे जीत के हीरो
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। इस खतरनाक बैटिंग लाइनअप को कम स्कोर पर रोकने में चक्रवर्ती के साथ-साथ कार्तिक त्यागी ने भी अहम भूमिका निभाई। जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके और सुनील नरेन को 2 विकेट मिले। वहीं, जब 156 के स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की पारी लड़खड़ाई तो रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला और 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंछाया।