1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. INDIA गठबंधन को करूंगी मजबूत, भाजपा की ‘वोट डकैती’ को कोर्ट में चुनौती देकर लड़ूंगी आर-पार की लड़ाई: ममता बनर्जी

INDIA गठबंधन को करूंगी मजबूत, भाजपा की ‘वोट डकैती’ को कोर्ट में चुनौती देकर लड़ूंगी आर-पार की लड़ाई: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  (West Bengal Assembly Elections) में मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता में हार की विस्तृत समीक्षा के लिए एक विशेष टीम गठित करने का एलान किया है। चुनाव आयोग पर भगवा पार्टी के पक्ष में काम करने और मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अत्याचारी चुनाव था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  (West Bengal Assembly Elections) में मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता में हार की विस्तृत समीक्षा के लिए एक विशेष टीम गठित करने का एलान किया है। चुनाव आयोग पर भगवा पार्टी के पक्ष में काम करने और मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अत्याचारी चुनाव था। हार के बावजूद विपक्षी एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे समेत इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के तमाम नेताओं ने उन्हें फोन कर अपना समर्थन दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) कल छह मई को उनसे मिलने कोलकाता आएंगे, जिसके बाद गठबंधन के अन्य नेता भी बारी-बारी से मुलाकात करेंगे ताकि आगे की साझा रणनीति तैयार की जा सके।

पढ़ें :- सायोनी घोष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-अभी आधिकारिक तौर पर सत्ता संभाली भी नहीं है, फिर भी अशांति शुरू हो गई

छात्र जीवन से अब तक का सबसे गंदा चुनाव देखा

ममता ने कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों और ईवीएम की खुली लूट थी। उन्होंने तकनीकी धांधली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वोटिंग के बाद भी ईवीएम में 80-90 फीसदी चार्ज कैसे रह सकता है? यह नामुमकिन है। ममता ने सनसनीखेज दावा किया कि चुनाव से दो दिन पहले उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, छापेमारी की गई और निष्पक्ष आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को हटाकर भाजपा के पसंदीदा लोगों को तैनात कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सीधा वार करते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच यह मैच फिक्सिंग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर साजिश रचकर 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए और कोर्ट जाने के बाद केवल 32 लाख ही वापस जुड़े। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर सीधा हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा नीच और घिनौना खेल कभी नहीं देखा।

जब टीएमसी कोर्ट गई, तब जाकर 32 लाख नाम बहाल हुए, लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में चोरी-छिपे 7 लाख अन्य नाम जोड़ दिए गए, जिसके बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी गई। ममता ने कहा कि 2004 में जब वह अकेली थीं, तब भी उन्होंने ऐसी चुनावी डकैती और अत्याचार नहीं देखा था।

बंगाल में हुई लोकतंत्र की हत्या, भाजपा ने की वोटों की लूट

पढ़ें :- ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी, बोले-'संविधान में सब लिखा है, मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं'

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी हार को सिरे से नकारते हुए भाजपा पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ और ‘वोटों की लूट’ का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ममता ने दहाड़ते हुए कहा कि हम इलेक्शन नहीं हारे हैं, बल्कि भाजपा ने चुनाव आयोग (Election Commission) का इस्तेमाल कर जनादेश का अपहरण किया है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि वोटर लिस्ट रिवीज़न के नाम पर जानबूझकर उनके समर्थकों के लाखों वोट काट दिए गए और काउंटिंग के दौरान उनके एजेंटों को डराया-धमकाया गया। ममता ने साफ कर दिया कि पूरा इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance)  उनके साथ खड़ा है और वे भाजपा की इस ‘वोट डकैती’ के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगी, बल्कि इस धांधली को अदालत में चुनौती देकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी।

अब मैं आजाद चिड़िया, अपने तरीके से करूंगी काम

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। अब मैं एक आम व्यक्ति की तरह INDIA गठबंधन (INDIA Alliance) को मजबूत करूंगी। अभी मेरे पास कोई पद नहीं है, इसलिए मैं एक सामान्य नागरिक हूं। मैंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में दिया है। इन 15 सालों में मैंने एक पैसा भी पेंशन नहीं लिया और न ही कोई वेतन लिया। अब मैं एक आजाद चिड़िया हूं, इसलिए जो काम करना है, वह मैं अपने तरीके से करूंगी। ममता ने कहा कि इतिहास खुद को दोहराएगा। जब भाजपा केंद्र में सत्ता में नहीं रहेगी, तो उनको भी वही हालात झेलने पड़ेंगे। इतिहास खुद को दोहराएगा। जो कल बंगाल में हुआ, वह काला अध्याय है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...