1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित नंबर वन की कुर्सी पर बरकरार, बिना खेले विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

रोहित नंबर वन की कुर्सी पर बरकरार, बिना खेले विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

टीम इंडिया (Team India) की रन मशीन क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli)  बिना खेले आईसीसी (ICC) की ओर से जारी ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग (ODI Rankings) में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नाकामी ने कोहली की टॉप 5 में वापसी करा दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) की रन मशीन क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli)  बिना खेले आईसीसी (ICC) की ओर से जारी ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग (ODI Rankings) में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नाकामी ने कोहली की टॉप 5 में वापसी करा दी है। बाबर पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे की तीन पारियों में एक बार भी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इसका फायदा विराट कोहली (Virat Kohli)  को मिला है। बाबर पांचवें से सातवें नंबर पर खिसक गए वहीं कोहली 725 रेटिंग अंकों के साथ एक पायदान की छलांग के साथ छठे से पांचवें नंबर पर पहुंच गए। टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाजों का डंका बज रहा है। रोहित शर्मा टॉप पर बरकरार हैं वहीं शुभमन गिल चौथे और कोहली पांचवें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं।

पढ़ें :- IPL चैंपियन पति विराट का अनुष्का शर्मा यूं चूमा माथा तो फैंस, बोले- किस्मत वालों को मिलता है ऐसा प्यार

बाबर 3 पारियों में नहीं छू सके 30 का आंकड़ा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 29, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 और 11 रन बनाए। वह एक बार भी 30 के आंकड़े पर नहीं पहुंच पाए। उन्हें 19 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ। उनके अब तक 709 अंक हो चुके हैं और रैंकिंग में शीर्ष 10 में बने रहने के लिए उन्हें जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज खेलेंगे कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो वह 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ शुरू होने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे। विराट इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में लगभग 7 महीने बाद वनडे सीरीज खेलने उतरे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। विराट अपने घर में बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे।

पढ़ें :- VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड

781 रेटिंग अंकों के साथ रोहित वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

इस बीच, रोहित शर्मा दो सप्ताह से अधिक समय तक नहीं खेलने के बावजूद 781 रेटिंग अंकों के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। रोहित ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इसके बाद रोहित अब विराट कोहली (Virat Kohli)  के साथ 30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...