1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, ‘सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही’ : प्रियंका चतुर्वेदी

राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, ‘सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही’ : प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई जांच (CBI Inquiry) न कराए जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी पर सवाल उठ रहे हैं तो सत्ताधारी पक्ष इसे राजनीति बता रहा है तो फिर सीबीआई जांच (CBI Inquiry) नहीं करवाना क्या है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: शिवसेना (UBT) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई जांच (CBI Inquiry) न कराए जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी पर सवाल उठ रहे हैं तो सत्ताधारी पक्ष इसे राजनीति बता रहा है तो फिर सीबीआई जांच (CBI Inquiry) नहीं करवाना क्या है?

पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव

प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की सारी जवाबदेही बीजेपी (BJP) , विश्व हिंदू परिषद (VHP) और आरएसएस (RSS) की बनती है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस (RSS) जो लगातार अपनी पीठ थपथपा रहा था। धर्म और भगवान राम के मंदिर को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा था, आज कितनी शर्मनाक बात है कि जिसकी जिम्मेदारी इनको दी गई थी। जो ट्रस्टीज हैं, आरएसएस (RSS), वीएचपी (VHP)  से जुड़े हुए ट्रस्टीज थे। उन्हीं की निगरानी में इस तरह की बड़ी चोरी हुई है।

सीबीआई से जांच नहीं करवाना राजनीति नहीं है?

प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि देश में 500 साल की लड़ाई लड़ने के बाद जो भव्य मंदिर बना था, तो इसकी (ट्रस्ट) जिम्मेदारी दुगुनी हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस जिम्मेदारी से भाग कर उनका बचाव किया जा रहा है। जो राजनीति का आरोप लगा रहे हैं, अगर राजनीति से प्रभावित आरएसएस (RSS) का फैसला नहीं होता या यूपी सरकार का फैसला नहीं होता तो आज ये जांच सीबीआई कर रही होती।

‘सिर्फ बीजेपी, वीएचपी और आरएसएस की है’

पढ़ें :- प्रमोद तिवारी, बोले-राम मंदिर पूजा के दौरान मोदी जी की सीता कहां थीं? उनके इस बयान से गरमाया देश का राजनीतिक माहौल

प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि हिंदू मंदिर में, हिंदू लोगों की निगरानी में जो अपने आप को भगवान श्रीराम के भक्त मानते हैं, वो लोग ही इस चोरी में लगे हुए थे। पूर्व सांसद, शिवसेना (यूबीटी ) प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देशवासियों के मन में जो चोट पहुंची है, उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी, वीएचपी और आरएसएस की है और ये जिम्मेदारी उनकी बनती है। सही में राम भक्त होते और सिर्फ राजनैतिक राम भक्त नहीं होते तो आज इस तरीके की दर्दनाक चोरी शायद नहीं होती।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...