1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Janmasthmi 2025: जन्‍माष्‍टमी का रख रहे हैं व्रत, तो जरूर सर्व करें साबूदाने की ट‍िक्‍की; नोट करें आसान रेस‍िपी

Janmasthmi 2025: जन्‍माष्‍टमी का रख रहे हैं व्रत, तो जरूर सर्व करें साबूदाने की ट‍िक्‍की; नोट करें आसान रेस‍िपी

इस Janmashtami पर आप अपने व्रत रखते हैं तो शाम को आप नाश्‍ते में साबूदाने की ट‍िक्‍की खा सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं की इसे कैसे  बनायें।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

इस Janmashtami पर आप अपने व्रत रखते हैं तो शाम को आप नाश्‍ते में साबूदाने की ट‍िक्‍की खा सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं की इसे कैसे  बनायें।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 – साबूदाना एक कप

2 – उबले आलू तीन मीड‍ियम साइज के और मैश किए हुए

पढ़ें :- बिना प्याज-लहसुन की मछली वेज होती है? राजभर के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस से पूछ लिया ये सवाल

3 – मूंगफली आधा कप (भुनी और दरदरी पिसी हुई)

4 – हरी मिर्च बारीक कटी हुई

5 – हरा धनिया कटा हुआ

6 – सेंधा नमक स्वादानुसार

7 – जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच

पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार

8 – घी या तेल तलने के लिए

विधि :

STEP 1 – साबूदाने की टि‍क्‍की बनाने के ल‍िए मीड‍ियम साइज के साबूदाने को 2 घंटे के ल‍िए भ‍िगो दें।

STEP 2 –अब भीगा हुआ साबूदाना छलनी में डालकर छान लें।

STEP 3 –अब एक बड़े बाउल में साबूदाना, मैश किए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्‍स करें।

STEP 4 –अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की के आकार के गोले बनाकर हल्का चपटा कर लें।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

STEP 5 –इसके बाद तवा या पैन गरम करें, उसमें घी डालें और मीड‍ियम फ्लेम पर टिक्कियाें को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।

STEP 6 –अब इन टिक्कि‍यों काे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

STEP 7 –आप इसे चाय के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

STEP 8  –व्रत में खाने के ल‍िए ये बेहतरीन स्‍नैक्‍स हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...