1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही ट्राई करें क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी

Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का कर रहा है मन, तो घर पर ही ट्राई करें क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी

कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप घर में टेस्टी चॉकलेट पुडिंग बना सकती है। आज हम आपको बहुत ही सिंपल सामग्री के साथ घर पर ही क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chocolate Pudding: कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप घर में टेस्टी चॉकलेट पुडिंग बना सकती है। आज हम आपको बहुत ही सिंपल सामग्री के साथ घर पर ही क्रीमी, स्मूद और रिच चॉकलेट पुडिंग बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सच‍िन, व‍िराट और रोह‍ित जो ना कर सके...

चॉकलेट पुडिंग (Chocolate Pudding) बनाने के लिए सामग्री

दूध – 2 कप

चीनी – ½ कप

बिना मीठा कोको पाउडर – 1/3 कप

पढ़ें :- वैभव ने लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी : सूर्यवंशी के सबसे तेज वनडे शतक फिर दोहरे शतक के आगे UAE पस्त, 7 विकेट से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

कॉर्नस्टार्च – ¼ कप

एक चुटकी नमक

वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 छोटा चम्मच

पिघला हुआ मक्खन – 1 बड़ा चम्मच

चॉकलेट पुडिंग (Chocolate Pudding) बनाने का तरीका

पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा

1. मिश्रण तैयार करें:

एक भारी तले की कड़ाही में चीनी, कोको पाउडर, कॉर्नस्टार्च और नमक को मिलाएं।

धीरे-धीरे दूध मिलाते जाएँ ताकि मिश्रण में गांठें न पड़ें।

2. पकाना:

मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कस्टर्ड जैसा न हो जाए।

गैस बंद करने से पहले वनीला एक्सट्रैक्ट और पिघला हुआ मक्खन मिलाएं।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे शतक, UAE के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड

3. सेटिंग और परोसना:

पुडिंग को छोटे सर्विंग डिश में डालें और फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए चिल्ड करें।

ठंडा परोसें; चाहें तो ऊपर से व्हीप्ड क्रीम या चॉकलेट शैविंग डालें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...