1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Janmashtami2025: जन्माष्टमी पर दिखना है एलिगेंट , तो ये आउटफिट्स हैं बेस्ट ऑप्शन! म‍िलेगा राधा-कृष्‍ण जैसा लुक

Janmashtami2025: जन्माष्टमी पर दिखना है एलिगेंट , तो ये आउटफिट्स हैं बेस्ट ऑप्शन! म‍िलेगा राधा-कृष्‍ण जैसा लुक

जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है जो 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और लोग इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। महिलाएं पुरुष और बच्चे इस दिन खास तरह से तैयार होते हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और बाल गोपाल को छप्पन भोग लगाते हैं । भगवान श्री कृष्ण के  जन्म पर महिलाएं राधा जी का लूक कैच करती है। लोग इस फेस्टिवल को बड़े धूमधाम से मानते हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है जो 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और लोग इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। महिलाएं पुरुष और बच्चे इस दिन खास तरह से तैयार होते हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और बाल गोपाल को छप्पन भोग लगाते हैं । भगवान श्री कृष्ण के  जन्म पर महिलाएं राधा जी का लूक कैच करती है। लोग इस फेस्टिवल को बड़े धूमधाम से मानते हैं।

पढ़ें :- Air India Fined :  बिना परमिट के 8 बार उडाया गया एयर इंडिया का विमान , लगा  करोड़ का जुर्माना

महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज

जन्माष्टमी पर महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी या लहंगा-चोली ही होती है। हल्के रंग जैसे पेस्टल पिंक, हल्का पीला, सफेद या मिंट ग्रीन जन्माष्टमी  के माहौल से खूब मेल खाते हैं। आप चाहें तो कढ़ाई या ट्रेडिशनल डिजाइन वाली साड़ियों काे पहनने के लिए रख सकती हैं। आप इन पर हल्की ज्वेलरी जैसे झुमके, चूड़ियां और मंगलसूत्र पहनकर आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं।

बाजार में म‍िल जाएंगे एथनिक सूट्स

अगर आपको ये चिंता है कि घर में काम भी करना होता हे तो आप साड़ी के अलावा कढ़ाईदार कुर्ता और प्लाजो भी पहन सकती हैं। अगर आपको काम की टेंशन नहीं है तो लहंगा सेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अब तो बाजार में तरह-तरह के एथनिक सूट  भी आ रहे हैं। ये जितने देखने में सुंदर होते हैं, उतने ही पहनने में भी कंफर्टेबल होते हैं।

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती

बच्चों के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज

बच्चों के लिए जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनाना बहुत ही ज्यादा प्यारा लगता है। लड़कियों के लिए छोटी लहंगा-चोली या घाघरा-कुर्ती बहुत पसंद की जाती है। ये रंग-बिरंगे और चमकीले ड्रेस उन्हें खास महसूस कराते हैं। आप उनके बालों में फूल या छोटे झुमके लगाकर उनका लुक और भी अट्रैक्टिन बना सकती हैं।

बच्‍चों और पुरुषों के ल‍िए ये है बेस्‍ट ऑप्‍शन

वहीं दूसरी ओर लड़कों के लिए धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता सबसे बेहतरीन रहेगा। आप इसके लिए हल्के रंगों के कपड़े ही खरीदें। जैसे सफेद, क्रीम, या हल्का पीला। बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में भी सज सकते हैं, इसके लिए मुरली और पंख वाला मुकुट पहनाना बहुत अच्छा रहता है। इसके अलावा पुरुष भी भगवान श्री कृष्‍ण जैसा लुक पाने के ल‍िए इसी तरह से तैयार हो सकते हैं।

कपड़ों के रंगों पर  ध्यान दें 

पढ़ें :- लंबे इंतजार के बाद आ रही है वेब सीरीज फर्जी का अगला पार्ट, अभिनेता शाहिद कपूर ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें  जन्माष्टमी पर रंगों का बहुत  महत्व होता है। हल्के और सादे रंग जैसे सफेद, पीला, हरा, गुलाबी और नीला भगवान कृष्ण की लीलाओं को दिखाते हैं। इस दिन चमकीले और गाढ़े रंगों को नहीं पहनना चाहिए। अगर आप ज्वेलरी भी पहन रहीं हैं तो ज्यादा हैवी न पहनें। आप चाहें तो बालों में फूल भी लगा सकती हैं।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...