1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुलतानपुर में 113 वां बिहार दिवस रेलवे जंक्शन स्थित बारातघर में मना

सुलतानपुर में 113 वां बिहार दिवस रेलवे जंक्शन स्थित बारातघर में मना

बिहार दिवस समिति के कोषाध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय ने बताया कि सुलतानपुर एवं आस-पास रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पिछले चार वर्षों से यहां बिहार दिवस मनाया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुलतानपुर। बिहार दिवस समिति के कोषाध्यक्ष मिथिलेश पाण्डेय ने बताया कि सुलतानपुर एवं आस-पास रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पिछले चार वर्षों से यहां बिहार दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे छोटे बच्चों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

पढ़ें :- विशेषाधिकार समिति का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

मिथिलेश पाण्डेय ने कविता पाठ एवं गीत गायन से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिया। सभी पुरुष रेलवे कर्मचारियों को गमछा एवं महिला कर्मियों को दुपट्टा एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डी के सिंह, हरिओम शर्मा, नितीश कुमार, एच आर रंजन, विकास, बिपिन, इंद्रजीत, अशोक संजय, मनोज, रविन्द्र सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...