ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) का आयोजन किया जा रहा है। करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस 5.125 किलोमीटर लंबे विश्वस्तरीय ट्रैक पर सिंगल-सीटर कार रेसिंग की वापसी हो रही है।
Indian Racing Festival : ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) का आयोजन किया जा रहा है। करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस 5.125 किलोमीटर लंबे World-class track पर Single-seater car racing की वापसी हो रही है। इस सीजन का चौथा राउंड यहाँ आयोजित होगा। वर्तमान में लुविवे सांबुडला 138 अंकों के साथ इस वर्ग में शीर्ष पर हैं।
आयोजकों के मुताबिक, ये एक ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि 13 साल बाद इस 5.125 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर फिर से FIA-लेवल की रेसिंग होगी। Luvive Sambud इस चैंपियनशिप में सबसे आगे हैं, क्योंकि उन्होंने चेन्नई लेग में दो रेस जीती हैं। वहीं, IRL अपने दूसरे राउंड में एंट्री कर रही है, जिसमें अलग-अलग शहरों की छह टीमें अहम पॉइंट्स के लिए फाइट करेंगी।
5.125 किलोमीटर लंबे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 2011 से 2013 तक फॉर्मूला 1 इंडियन ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यहां 2023 में MotoGP भारत भी आयोजित की गई थी। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल कैलेंडर में इसकी वापसी से इंटरनेशनल लेवल की Circuit racing से जुड़े इस वेन्यू पर अब दो चैंपियनशिप देखने को मिलेंगी।
FIA-सर्टिफाइड F4 इंडिया चैंपियनशिप अपकमिंग ड्राइवर्स को अपनी सिंगल-सीटर रेसिंग स्किल्स को निखारने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देती है। वहीं, इंडियन रेसिंग लीग एक अलग कॉन्सेप्ट अपनाती है, जिसमें City-based franchise team structure का यूज होता है। ये इवेंट्स एक ही वीकेंड पर ऑर्गेनाइज किए जाते हैं, जिससे फैंस को एक ही जगह पर फोर-व्हील मोटरस्पोर्ट के अलग-अलग फॉर्मेट देखने को मिल जाते हैं।