1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगी, पावर बैंक फटा, विमान की हैदराबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगी, पावर बैंक फटा, विमान की हैदराबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान पावर बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के सामान रखने वाले ऊपर के कंपार्टमेंट से धुआं और आग निकलने लगी। हालात को देखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल पर्दाफाश।  दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के दौरान पावर बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के सामान रखने वाले ऊपर के कंपार्टमेंट से धुआं और आग निकलने लगी। हालात को देखते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

पढ़ें :- दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

यह घटना आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-6115 में हुई। विमान में आग लगने का पता चलते ही केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद पायलटों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

वायरल वीडियो में दिखी यात्रियों की घबराहट

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुछ यात्री ‘फायर-फायर’ चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे यात्री ऊपर बने सामान रखने वाले कंपार्टमेंट की ओर बढ़कर आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। आग पर काबू पाने के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया।

चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था

पढ़ें :- आसमान में अचानक बंद हो गया इंडिगो फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की जानकारी मिलने के बाद केबिन क्रू ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। यात्रियों को आगे चेन्नई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...