दिग्गज स्मार्ट फोन कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में बुधवार को अपना नया इनफिनिक्स नोट 60 प्रो पिनिनफारिना लॉन्च कर दिया है।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition: दिग्गज स्मार्ट फोन कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में बुधवार को अपना नया इनफिनिक्स नोट 60 प्रो पिनिनफारिना लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका Premium design है। खास बात ये है कि इसे मशहूर इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में Carbon fiber finish और 360-डिग्री Aerospace-grade aluminum frame दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के फीचर और प्राइस पर।
कीमत और स्टोरेज
वहीं इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन मिलता है। यह फोन Torino Black कलर में उपलब्ध होगा।
बिक्री डेट
इसकी बिक्री 29 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है।
डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो लाल रंग की एक्सेंट लाइन्स इसे एक स्पोर्टी और लग्जरी लुक देती हैं।
डिस्प्ले
फोन में 6.78-इंच का LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है
ब्राइटनेस
डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिली है, जबकि 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है।
अल्ट्रा-वाइड कैमरा
वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इसमें IP64 रेटिंग मिलती है जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाने में मदद करती है।
बैटरी
इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे 90W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।