1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Home remedies to clean ears: कान के मैल को साफ करने के लिए नुकीलें चीजों को डालने की बजाय इन देसी उपायों को करें फॉलो

Home remedies to clean ears: कान के मैल को साफ करने के लिए नुकीलें चीजों को डालने की बजाय इन देसी उपायों को करें फॉलो

अक्सर आपने देखा होगा लोग खाली बैठे बैठे या फिर कान में खुजली होने पर या सफाई करने के लिए कोई भी नुकीली चीज कान में डालने लगते है, पेन से लेकर चाभी या जो भी हाथ में लग जाए। क्या आप जानते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Home remedies to clean ears: अक्सर आपने देखा होगा लोग खाली बैठे बैठे या फिर कान में खुजली होने पर या सफाई करने के लिए कोई भी नुकीली चीज कान में डालने लगते है, पेन से लेकर चाभी या जो भी हाथ में लग जाए। क्या आप जानते है।

पढ़ें :- महिला की बीच नदी में हुई डिलीवरी: खाट पर अस्पताल ले जा रहा था परिवार, ना एम्बुलेंस पहुंची, ना पुल...

आपकी यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज हम आपको घर में सुरक्षित तरीके से कान की सफाई करने का उपाय बताने जा रहे है। जिससे कान का मैल बहुत ही आसानी से साफ हो जाएगा।

कान को साफ करने के लिए नारियल तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें। फिर ड्रॉपर से दो से तीन बूंद तेल को कान में डाल लें। पांच मिनट तक सिर को एक तरफ झुकाकर रखें। इसके बाद कॉटन से साफ करें। ये तेल कान में जमा मैल को मुलायम करके आसानी से बाहर फेंक देता है।

इसके अलावा कान के मैल को साफ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए रात में सोने से पहले दो बूंद ऑलिव ऑयल कान में डालें। इसके बाद कॉटन से साफ करें। यह संक्रमण से भी बचाता है और कान की स्किन को मॉइस्चराइज करता है।

कान को साफ करने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर ड्रॉपर से कान में डालें। इसके दो से तीन मिनट बाद सिर झुकाकर साफ करें। इसे हफ्ते में एक बार से अधिक इस्तेमाल न करें।

पढ़ें :- बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...