1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. iQOO 15T भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO 15T भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज चीनी कंपनी iQOO 15 और iQOO 15R के साथ अपनी फ्लैगशिप लाइनअप को बढ़ाने के बाद, अब इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

iQOO 15T : स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज चीनी कंपनी iQOO 15 और iQOO 15R के साथ अपनी फ्लैगशिप लाइनअप को बढ़ाने के बाद, अब इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। iQOO 15T पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और अब ऐसी चर्चा है कि यह आने वाले महीनों में भारत आ सकता है। कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन लगातार आ रही लीक जानकारी से इसके बारे में काफी कुछ जानकारी सामने आई है।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

iQOO 15T के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

डिस्प्ले
मौजूदा लीक्स के अनुसार, iQOO 15T में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।

डिजाइन
जिसका डिजाइन फ्लैट होगा और इसमें 144Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक हो सकती है, जिससे बाहर की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।

प्रोसेसर
इसके अलावा, फोन के अंदर MediaTek का आने वाला Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर हो सकता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है। इस चिपसेट के साथ एक खास Q3 ई-स्पोर्ट्स गेमिंग चिप भी हो सकती है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

स्टोरेज
ऐसी भी चर्चा है कि इस डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा
वहीं कैमरा की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट में 8000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है और उम्मीद है कि यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत
इसकी कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...