1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jal Jeevan Mission Scam : बरेली में टंकी धराशाई होने पर योगी सरकार का चला हंटर, दो इंजीनियर बर्खास्त, एक JE सस्पेंड, कंपनी पर FIR व ब्लैकलिस्ट

Jal Jeevan Mission Scam : बरेली में टंकी धराशाई होने पर योगी सरकार का चला हंटर, दो इंजीनियर बर्खास्त, एक JE सस्पेंड, कंपनी पर FIR व ब्लैकलिस्ट

यूपी के बरेली जिले में जल जीवन मिशन योजना (Jal Jeevan Mission Scheme) की निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया गया है। इतना ही नहीं मामले की जांच के लिए टीएसी गठित कर दी गई है। इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी कई गई है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के बरेली जिले में जल जीवन मिशन योजना (Jal Jeevan Mission Scheme) की निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया गया है। इतना ही नहीं मामले की जांच के लिए टीएसी गठित कर दी गई है। इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी कई गई है।

पढ़ें :- UP News : अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं, जानें ताजा अपडेट

साथ ही जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (State Water Supply and Sanitation Mission) के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जल निगम ग्रामीण के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ टीपीआई बीएलजी (TPI BLG) के बरेली स्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हटा दिया गया है और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है।

एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में निर्माणदायी एजेंसी एनसीसी लिमिटेड (NCC Limited) और टीपीआई बीएलजी (TPI BLG) को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं मामले की प्रारंभिक जांच टेक्निकल ऑडिट कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देगी। जलशक्ति मंत्री ने टीएसी रिपोर्ट (TAC Report) आने के बाद पूरे मामले की समीक्षा कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

सपा सांसद नीरज मौर्या ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

पढ़ें :- बरेली में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, 7 लोग घायल, आंवला सांसद नीरज मौर्या, बोले- मामला बेहद गंभीर

सपा सांसद नीरज मौर्या (SP MP Neeraj Maurya) ने कहा कि आंवला तहसील के सरदार नगर में पानी की टंकी का इस तरह गिरना बेहद गंभीर मामला है। यह निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। सपा सांसद ने जल जीवन मिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। वे पहले भी इस मुद्दे को लोकसभा में उठा चुके हैं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब इस मुद्दे को ‘दिशा’ की बैठक में जिलाधिकारी और अधिकारियों के सामने उठाएंगे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लिया एक्शन

यूपी के बरेली जिले में जल जीवन मिशन योजना (Jal Jeevan Mission Scheme)  की निर्माणाधीन टंकी गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) ने जिम्मेदारों पर शिकंजा कसते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने निर्माणदायी संस्था एनसी लिमिटेड (NCC Limited)  के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कई जिम्मेदार अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (State Water Supply and Sanitation Mission) के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा एक अन्य असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...