1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. JEE Mains 2026 : जेईई मेन रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन, इन डेट्स में सेशन 1 व 2 एग्जाम का होगा आयोजन

JEE Mains 2026 : जेईई मेन रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन, इन डेट्स में सेशन 1 व 2 एग्जाम का होगा आयोजन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 व 2 के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। अब ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी स्टार्ट की जा सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 एग्जाम सेशन 1 व 2 के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। अब ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी स्टार्ट की जा सकती है। आवेदन शुरू होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

पढ़ें :- JEE Main 2026 Admit Card : जेईई मेन की 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

सेशन 1 व 2 एग्जाम इन डेट्स में होगा संपन्न

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से 30 जनवरी 2026 तक करवाया जायेगा। सेशन 2 के लिए आवेदन जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में लिए जायेंगे वहीं परीक्षा का आयोजन 1 से 10 अप्रैल 2026 के बीच करवाया जायेगा।

जेईई मेन एग्जाम में शामिल होने के लिए योग्यता

जेईई मेन 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो छात्र 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं वे भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। परीक्षा में बैठने के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है।

पढ़ें :- JEE Mains Exam 2026 : एनटीए जेईई मेन के आवेदन पत्र में सुधार के लिए कल खोलेगा करेक्शन विंडो, इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

कैसे कर सकेंगे अप्लाई?

जेईई मेंस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application Form for JEE (Main) – 2026 Session-1 पर क्लिक करना होगा।

अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।

इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

जेईई मेन 2026 एग्जाम फॉर्म भरने के साथ ही अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल ओबीसी एवं जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये तय की गई है। ध्यान रखें कि यह फीस पिछले वर्ष के अनुसार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...