सुप्रिया की हैट्रिक के साथ मधु और सुखवीर कौर के शानदार प्रदर्शन से एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप (AHF Junior Women's Asia Cup) के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया (South Korea) को 5-1 से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम साउथ कोरिया (South Korea) पर पूरी तरह से हावी रही।
नई दिल्ली : सुप्रिया की हैट्रिक के साथ मधु और सुखवीर कौर के शानदार प्रदर्शन से एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप (AHF Junior Women’s Asia Cup) के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया (South Korea) को 5-1 से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम साउथ कोरिया (South Korea) पर पूरी तरह से हावी रही। यही वजह है कि पहले हाफ में टीम इंडिया (Team India) के पास 3-0 की बढ़त थी। हालांकि, दूसरे हाफ में साउथ कोरिया (South Korea) ने वापसी की कोशिश जरूर की और तीसरे क्वार्टर में एक गोल भी दागा, लेकिन हार से बचने के लिए ये काफी नहीं था।
खेल के चौथे क्वार्टर में साउथ कोरियाई टीम (South Korean team) ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारतीय गोलपोस्ट पर लगातार हमला किया, लेकिन वह भारत की मजबूत रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाई। इस दौरान भारत ने खेल खत्म होने के 3 मिनट पहले शानदार पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा। इस तरह भारतीय टीम ने 5-1 से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में भारतीय टीम का सामना सेमीफाइनल-2 में विजेता से होगी। दूसरा सेमीफाइनल चीन और जापान के बीच खेला जाएगा।
जूनियर एशिया कप महिला हॉकी में भारत फाइनल में पहुंचा, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया
पूरी ख़बर: https://t.co/foRpSblHR5 pic.twitter.com/L6ItKqvzQt
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) September 12, 2026
पढ़ें :- दिल्ली: 26 साल के युवक के पेट में मिली बच्चेदानी, संतान न होने की जांच में सामने आया बेहद दुर्लभ मामला
भारतीय टीम के लिए सुप्रिया ने लगाई हैट्रिक
साउथ कोरिया (South Korea) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सुप्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। सुप्रिया ने भारत के लिए मैच के 17वें मिनट में गोल किया। उससे पहले मधु सिधर ने 13वें मिनट में गोल दागकर टीम इंडिया (Team India) को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। बढ़त के 4 मिनट बाद ही सुप्रिया ने अपना खाता खोल लिया। मधु और सुप्रिया के साथ सुखवीर कौर ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 21वें मिनट में टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल दाग दिया। इस तरह भारतीय टीम पहले हाफ के खेल तक 3-0 की बढ़त बनाने में सफल रही।
दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम का रहा दबदबा
पहले हाफ के बाद भारतीय टीम (Team India) ने दूसरे भाग में भी अपने दबदबे को बरकरार रखा और सुप्रिया ने 33वें मिनट में गोल कर बढ़त को 4-1 कर दिया। हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया (South Korea) की तरफ से जियोंग यूरी ने 41वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। लेकिन, उनका यह गोल सिर्फ हार के अंतर को कम करने मात्र रहा। इसके बाद खेल के आखिरी क्वार्टर के 56वें मिनट में फिर से सुप्रिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।