कुदरत का वरदान केरल राज्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। कल कल करती नदियां , झर झर झरते झरने और चाय के बागान, नारियल के झुरमुट सैलानियों को एक अनोखी दुनिया का नजारा दिखाते है।
Kerala Tourist Places : कुदरत का वरदान केरल राज्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। कल कल करती नदियां , झर झर झरते झरने और चाय के बागान, नारियल के झुरमुट सैलानियों को एक अनोखी दुनिया का नजारा दिखाते है। केरल को कुदरत का वरदान मिला है। झीलों में चलती नौका पर सवार पर्यटक अपनी सुध बुध भूकर बस नजारों के दर्शन ही करता रहता है। जानें आप यहां आप कहां-कहां घूम सकते हैं।
मुन्नार और वायनाड
मुन्नार बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। कुदरत की खूबसूरती की मिसाल बने मुन्नार में आप इको प्वाइंट,एराविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील (Kundla Lake) जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स ( Rock Paintings )और टी म्यूजियम ( Tea Museum ) है। यहां स्थित झील में पर्यटक वोटिंग भी कर सकते हैं।आप यहां रोज गार्डन भी देख सकते हैं। इसके अलावा, आप एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान ( Eravikulam National Park ) भी देख सकते हैं।
अल्लेप्पी
केरल में सैलानी अल्लेप्पी ( Alleppey ) घूम सकते हैं। इसे भारत का वेनिस कहा जाता है। वायनाड में टूरिस्ट ट्रैकिंग ( Tourist Trekking in Wayanad ) और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस जगह की शान्ति लोगों को आकर्षित करती है। वर्कला में सैलानी जर्दना स्वामी मंदिर ( Jardana Swamy Temple ), विष्णु मंदिर और शिवगिरी मठ ( Sivagiri Monastery )के दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह से मुन्नार ( Munnar ) भी बेहद खूबसूरत जगह है जहां देश के कोने.कोने से पर्यटक आते हैं। यहां सैलानी चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं।