1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Earthquake : लखनऊ में शुक्रवार सुबह 3.7 की तीव्रता के झटकों से हिली धरती, भूकंप का केंद्र था गोंडा, घरों से बाहर निकले लोग

Lucknow Earthquake : लखनऊ में शुक्रवार सुबह 3.7 की तीव्रता के झटकों से हिली धरती, भूकंप का केंद्र था गोंडा, घरों से बाहर निकले लोग

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में  शुक्रवार की सुबह भूकंप (Earthquake) के झटकों से हिल गई। लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप (Earthquake) का केंद्र गोंडा (Gonda Epicenter)  में था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में  शुक्रवार की सुबह भूकंप (Earthquake) के झटकों से हिल गई। लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप (Earthquake) का केंद्र गोंडा (Gonda Epicenter)  में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। एनसीएस (NCS) की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दो अन्य पोस्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.4 और शिनजियांग क्षेत्र में भी 4.4 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) दर्ज किए गए।

पढ़ें :- Video-राष्ट्रकथा मंच पर 'दबदबा' सुन पूर्व भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह की बहने लगी अश्रुधारा, समर्थक हुए भावुक

राजधानी लखनऊ तक महसूस हुए झटके

गोंडा एपिसेंटर (Gonda Epicenter) होने के कारण लखनऊ तक भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी में सुबह-सुबह आए झटकों के कारण लोग अपनी घरों के बाहर निकल आए। इन इलाकों में सुबह-सुबह आए भूकंप (Earthquake) के झटके म्यांमार में 5.9 तीव्रता के एक शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के कुछ दिनों बाद आए हैं। इस भूकंप (Earthquake) के झटके कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका में भी महसूस किए गए थे।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि गोंडा की तरह, पहले वाला भूकंप (Earthquake) भी 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप (Earthquake) के झटकों से अब तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सुबह 7:32 बजे महसूस किए गए झटके

पढ़ें :- 40 साल से नाम बदल कर फरार चल रहा था हत्यारोपी, कानपुर पुलिस ने दबोचा, मिला 25 हजार का ईनाम

राजधानी लखनऊ में सुबह 7:32 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। हाइराइज भवनों में भूकंप (Earthquake) के कारण लोगों को सबकुछ हिलता महसूस हुआ। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को आफ्टर शॉक इफेक्ट की चिंता सताने लगी। हालांकि, पहले झटके के बाद दूसरा झटका नहीं आया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

कानपुर, प्रयागराज तक दिखा भूकंप का असर

गोंडा में भूकंप (Earthquake) का केंद्र होने के कारण इसका असर काफी दूर तक महसूस किए जाने की बात सामने आ रही है। लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती जैसे इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक के क्षेत्र तक भूकंप का असर दिखा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...