1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: पत्नी की हत्या के बाद मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस वायरल, लिखा: पत्नि चीट कर रहीं..

लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: पत्नी की हत्या के बाद मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस वायरल, लिखा: पत्नि चीट कर रहीं..

लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी और बहन की हत्या के बाद SBI कर्मचारी मानस बाजपेई का कथित व्हाट्सऐप स्टेटस सामने आया है। स्टेटस में मानस ने पत्नी दिव्या मिश्रा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसने यह भी लिखा कि इस पूरे मामले की जानकारी दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और भरत को है...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ, पर्दाफाश।  लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी और बहन की हत्या के बाद SBI कर्मचारी मानस बाजपेई का कथित व्हाट्सऐप स्टेटस सामने आया है। स्टेटस में मानस ने पत्नी दिव्या मिश्रा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसने यह भी लिखा कि इस पूरे मामले की जानकारी दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा और भरत को है।

पढ़ें :- लखनऊ ट्रिपल हत्याकांड़: बैंक अफसर ने पत्नि को दिनदहाड़े गोली मारी, घर जाकर बहन की जान ली, फिर खुद को भी मारी गोली

मानस ने गुरुवार को पहले गोमती नगर स्थित ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या को बुलाया था। दोनों के बीच बातचीत के बाद उसने दिव्या को गोली मार दी और वहां से चला गया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा, जहां उसकी बहन शीबा भी रहती थी। पुलिस के मुताबिक घर में उसने बहन को भी गोली मार दी और बाद में गोली मार के खुद की जान भी ले ली।

स्टेटस में पत्नी पर लगाया आरोप

मानस के कथित व्हाट्सऐप स्टेटस में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया गया है। स्टेटस में उसने आगे अपने और बहन के साथ होने वाली घटना का भी जिक्र किया। साथ ही दिव्या की बहन यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा और प्रज्ञा के पति भरत यादव का नाम लेते हुए दावा किया कि वे मामले के बारे में सब जानते हैं। मान ने स्टेटस में लिख ” टूडे आई किल्ड माई वाईफ एस सी चीटेड आॅन मी… नॉव आई किल माईसेल्फ एंड माई सिस्टर… हर सिस्टर प्रज्ञा एंड भरत नोस एवरीथिंग।”

पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द

तलाक की अर्जी भी दे चुकी थीं दिव्या

दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थीं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब एक साल पहले मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। पुलिस अब इस वैवाहिक विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस और घटनाक्रम के बीच संबंध की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है। फिलहाल मानस के लगाए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...