1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: मध्यप्रदेश में 2 और कफ सिरप बैन , Relief और Respifresh TR में खतरनाक केमिकल

MP News: मध्यप्रदेश में 2 और कफ सिरप बैन , Relief और Respifresh TR में खतरनाक केमिकल

मध्यप्रदेश में कोल्डरिफ सिरफ से कई बच्चों की जान चली गयी जिसके बाद सरकार एक्शन में आ  गयी है। इस मामले को लेकर लगातार जांच पड़ताल चल रही है। अब वहीं दो और कफ सिरप का खुलासा हुआ है। बता दें  कि दो कफ सिरपों की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग (Drug Control Department) की रिपोर्ट में पाया गया है कि गुजरात में निर्मित ‘Relife Syrup’ और ‘Respifresh TR Syrup’ में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) की जरूरत से ज्यादा पाई गयी है। इस खतरनाक केमिकल  जो कि  अधिक मात्र  इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।  

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

मध्यप्रदेश में कोल्डरिफ सिरफ से कई बच्चों की जान चली गयी जिसके बाद सरकार एक्शन में आ  गयी है। इस मामले को लेकर लगातार जांच पड़ताल चल रही है। अब वहीं दो और कफ सिरप का खुलासा हुआ है। बता दें  कि दो कफ सिरपों की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग (Drug Control Department) की रिपोर्ट में पाया गया है कि गुजरात में निर्मित ‘Relife Syrup’ और ‘Respifresh TR Syrup’ में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) की जरूरत से ज्यादा पाई गयी है। इस खतरनाक केमिकल  जो कि  अधिक मात्र  इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।  रिपोर्ट सामने आते ही एमपी सरकार ने  दोनों सिरपों की बिक्री और वितरण पर तुरंत रोक लगा दी है।

पढ़ें :- दतिया में उग्र प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, नरोत्तम मिश्रा का आया बयान

जांच में हुआ  खुलासा,   जरूरत से कई गुना ज्यादा केमिकल

राज्य औषधि प्रयोगशाला (State Drug Laboratory) में की गई जांच के दौरान इन दोनों सिरपों में डायएथिलीन ग्लाइकॉल का स्तर निर्धारित मानक से कहीं ज्यादा पाया गया. यह केमिकल शरीर में किडनी, लिवर और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और   मौत का कारण  भी बन सकता है।

 गुजरात में बनते हैं दोनों सिरप

बता दें कि दोनों सिरप गुजरात की फार्मा कंपनियों में निर्मित हैं. रिपोर्ट आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने गुजरात सरकार को पत्र लिखकर निर्माण इकाई की जांच कराने की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक इन सिरपों के कुछ बैच मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में उपलब्ध थे,जिन्हें अब तत्काल बाजार से जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- एमपी नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पात्र 245 नर्सिंग कॉलेजों की होगी परीक्षा, अपात्र कॉलेजों पर फैसला बाकी

डायएथिलीन ग्लाइकॉल क्या है?

यह एक औद्योगिक सॉल्वेंट (chemical solvent) होता है, जिसका इस्तेमाल कभी-कभी सस्ते दवा निर्माण में गलती या लापरवाही से हो जाता है. इसकी अधिक मात्रा किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल डैमेज और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...