अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कम माइलेज, गाड़ी के पार्ट्स ख़राब होने की शिकायतें, फिर भी E20 के दाम पूरे? यह लूट बंद होनी चाहिए। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है और कहा हर पेट्रोल पंप पर Pure Petrol का विकल्प मिले और कम माइलेज देने वाले E20 के दाम घटाए जाएं। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि जो-जो लोग इन सभी से दुखी हैं, वे अपनी वीडियो बना-बनाकर सोशल मीडिया पर डालें क्योंकि यह सरकार इतनी आसानी से हमारी बात नहीं सुनेगी।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रेस कॉफ्रेंस किया है। उन्होंने ई20 ईंधन की कीमतें कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, ई20 ईंधन से गाड़ियों के माइलेज काफी कम होते जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि, तेज के दाम में कटौती की जाए, ताकि आम जनता को इससे राहत मिल सके। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय भी मांगा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कम माइलेज, गाड़ी के पार्ट्स ख़राब होने की शिकायतें, फिर भी E20 के दाम पूरे? यह लूट बंद होनी चाहिए। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है और कहा हर पेट्रोल पंप पर Pure Petrol का विकल्प मिले और कम माइलेज देने वाले E20 के दाम घटाए जाएं। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि जो-जो लोग इन सभी से दुखी हैं, वे अपनी वीडियो बना-बनाकर सोशल मीडिया पर डालें क्योंकि यह सरकार इतनी आसानी से हमारी बात नहीं सुनेगी।
कल मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा।
आइए मिलकर E20 के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और प्रधानमंत्री के नाम पेटिशन पर साइन करें। प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव भी साझा करें।https://t.co/YUCS3YFl4U pic.twitter.com/qci8Ja6QPg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2026
पढ़ें :- Bihar Floods : राहुल गांधी बोले- बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक
इसके साथ ही उन्होंने आज “स्टॉप E20 पेट्रोल” ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया। इस दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार बिना पूरी तैयारी के E20 पेट्रोल देश पर थोप रही है, जबकि लाखों वाहन मालिक माइलेज घटने, इंजन में खराबी और बढ़ते खर्च की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लोगों की चिंताओं को सुनने के बजाय सब कुछ सामान्य बताने में लगी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज दर्ज करा सकते हैं।