1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाएं महाराष्ट्र की ये फेमस और टेस्टी चीजें

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाएं महाराष्ट्र की ये फेमस और टेस्टी चीजें

भगवान गणेश की पसंद की चीजों का भोग लगाया जाता है। दस दिन तक घर में त्यौहार वाला महौल होता है। तरह तरह के पकवान बनते है।कई लोग व्रत उपवास आदि रखते है। आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस चीजों को बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए फिर बिना समय गवाएं जानते है महाराष्ट्र की फेमस चीजों को बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इस साल 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान गणेश के जन्म को चिन्हित करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। इस साल 19 सिंतबर से शुरु होकर 28 सितंबर तक चलेगा। देशभर में इस पावन त्यौहार को धूम धाम से मनाया जाता है।

पढ़ें :- Ambani family's Ganesh Utsav party: अंबानी परिवार की गणेश उत्सव पार्टी में सितारे जमीन पर, दिशा अपने बोल्ड और हॉट लुक से हुई ट्रोल

अपने घर की साफ सफाई रंगाई पुताई करके भगवान गणेश को दस दिन या अपने हिसाब से पांच दिन या सात दिन के लिए स्थापित किया जाता है। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और चमकीली सजावटी चीजों से खूब सजाया जाता है।

जितने दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है उनकी पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। भगवान गणेश की पसंद की चीजों का भोग लगाया जाता है। दस दिन तक घर में त्यौहार वाला महौल होता है। तरह तरह के पकवान बनते है।कई लोग व्रत उपवास आदि रखते है। आज हम आपको महाराष्ट्र की फेमस चीजों को बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए फिर बिना समय गवाएं जानते है महाराष्ट्र की फेमस चीजों को बनाने का तरीका।

 महाराष्ट्र का फेमस फूड मसाला भात बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप चावल
1 गाजर कटा हुआ
1/2 कप हरा बीन्स कटी हुई
1/2 कप बारीक कटी गोभी
1 कटी हुई शिमला मिर्च
1/2 कप हरा मटर
1 कटा हुआ आलू
1 बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच दही
1 तेज पत्ता
3 छोटे चम्मच गोडा मसाला
1 छोटा चम्मच राइ
तेल
1 चुटकी हींग
नमक , स्वादानुसार
गार्निश के लिए
1 बड़ा चम्मच कसा हुआ नारियल
10 काजू
1 छोटा चम्मच घी

पढ़ें :- Ganesh Chaturthi 2023 : बुद्धि विधाता मोरया, सुख करता जय मोरया... गणेश चतुर्थी पर गुंजायमान हो रहे ये मंत्र

महाराष्ट्रियन मसाला भात बनाने का तरीका

महाराष्ट्रियन मसाला भात बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 30 मिनट के लिए पानी में भिगो लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ और तेज पत्ता डाले। 15 सेंकड के बाद इसमें प्याज डाले और भूरा होने तक पकाएं। अब इसमें सारी सब्ज़ी डाले और 2 मिनट तक पकने दें।

2 मिनट के बाद दही डाले और मिला ले। 2 से 3 मिनट तक पकने दे। अब एक सॉस पैन में 2-1/2 कप पानी गरम करें। 2 मिनट के बाद कढ़ाई में अब चावल, लाल मिर्च पाउडर, गोडा मसाला, हींग डाले और मिला ले। अब इसमें गरम किया हुआ पानी डाले और मिलाएं।

चावल के पकने तक पकाए। अब एक छोटी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें काजू डाले और हल्का भूरा होने तक पकने दे। गैस बंद करें और इसे चावल में डाले। नारियल से गार्निश करें और परोसे। महाराष्ट्रियन मसाला भात को टमाटर सार और बूंदी रायता के बेहरीन जायके का स्वाद अपने परिवार के साथ लें।

पूरन पोली बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पढ़ें :- Ganesh Chaturthi Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश को चॉकलेट मोदक का लगाएं भोग

मिश्रण बनाने के लिए:1 कप धुली हुई चना दाल3 कप पानी1 कप चीनी1 टी स्पून इलाइची पाउडरजायफल , कद्दूकसडो बनाने के लिए:2 कप मैदा1 टी स्पून नमक2 टेबल स्पून घी1 पानी

पूरन पोली बनाने का तरीका

चने की दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डालें, इसमें पानी डालकर इसे 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।दाल का पानी निकाल लें और इसे दरदरा मैश कर लें। दाल को प्रेशर कुकर में पलट लें और इसमें चीनी डाले। इसे अच्छे अच्छे से मिक्स करते हुए धीमी आंच पर पकाएं।

इलाइची पाउडर और कददूकस किया हुआ जायफल डालकर मिलाएं।इसे धीमी आंच पर पकाते हुए लगातार चलाते रहें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए।इस मिश्रण को ठंडा होने दें।एक बाउल में मैदा लें।इसमें नमक और घी डालकर मिक्स करें।

जरूरत ​के मुताबिक पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।अब बाउल को प्लास्टिक ​शीट से कवर कर दें या फिर गीले कपड़े से इसे ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।इसमें से लोई लेकर उसे रोटी के आकार में बेल लें।पूरन में तैयार की गई फीलिंग के भरकर दोबारा गोलाकर में बेल लें।थोड़ा सूखा मैदा छिड़कर इसे गोलाकर में बेल लें।तवा गर्म करें और पूरन पोली को उस पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें। लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी पूरन पोली।

पढ़ें :- Parliament Special Session Live : पीएम मोदी ने दिया सुझाव, बोले- अब 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाएगा पुराना संसद भवन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...