1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Swift Dzire Global NCAP Crash Test : मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिले चार स्टार

Maruti Swift Dzire Global NCAP Crash Test : मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिले चार स्टार

हाल ही में लॉन्च की गई मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में वयस्क सुरक्षा के लिए पांच स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए चार स्टार मिले हैं ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Swift Dzire Global NCAP Crash Test : हाल ही में लॉन्च की गई मारुति सुजुकी डिजायर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में वयस्क सुरक्षा के लिए पांच स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए चार स्टार मिले हैं । नई Maruti Swift Dzire ने अडल्ट ऑक्यूपेंट टेस्ट में 34 में से 31.24 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट टेस्ट में 49 में से 39.20 अंक हासिल किए हैं।  नई डिजायर में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और पैदल यात्री सुरक्षा जैसे सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

नई डिज़ायर कंपनी के पोर्टफोलियो में पहला वाहन है जिसे ग्लोबल एनसीएपी वाहन सुरक्षा परीक्षण में पांच स्टार प्राप्त हुए हैं। नई डिजायर में छह एयरबैग , इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएससी) और पैदल यात्री सुरक्षा मानक के रूप में उपलब्ध है।

इसमें ड्युअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, आइसोफ़िक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर्स है, जो इसे हर सफ़र में ज़्यादा सुरक्षित बनाते हैं। इन फ़ीचर्स की वजह से ही डिज़ायर ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।

टुवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड वार्ड ने कहा- नई डिजायर की पांच सितारा रेटिंग इस मॉडल के पिछले संस्करण और हमारे द्वारा परीक्षण किए गए मारुति के अन्य संस्करणों की तुलना में मारुति सुजुकी के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बेंचमार्क स्थापित करती है। ग्लोबल NCAP इस उपलब्धि वाले स्वैच्छिक परीक्षा परिणाम का गर्मजोशी से स्वागत करता

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...