1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत, बोलीं- दलित व ओबीसी महिलाओं को अलग से दिया जाए आरक्षण

मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत, बोलीं- दलित व ओबीसी महिलाओं को अलग से दिया जाए आरक्षण

बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन दलित और ओबीसी समाज की महिलाओं को अलग से आरक्षण दिया जाए। बसपा सुप्रीमो (BSP Supremo) ने कहा कि हमारी पार्टी पहले से ही महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 50 फीसदी आरक्षण देने की मांग करती रही है पर अब जब 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की जा रही है तो हम इसका समर्थन करते हैं जिससे कुछ तो सुधार हो।

पढ़ें :- ब्राह्मण समाज को साधने में जुटी BSP: मायावती बोलीं-तैयारियां देखकर बेचैन है BJP और अन्य पार्टियां, सतीश मिश्रा का बढ़ा कद

उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सत्ता थी तो उन्होंने अलग से महिलाओं को आरक्षण देने की बात नहीं की थी और अब ऐसा करके इस सुधार पर रोक लगाना चाहते हैं। बसपा (BSP) इस फैसले का समर्थन करती है।

दलितों को लुभाने की कोशिश नहीं होगी कामयाब

मायावती (Mayawati)ने कहा कि कल पूरे देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती (Dr. Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary) मनाई गई। मैंने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से दलितों को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल अपने कार्यक्रमों में नीले रंग का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन दलितों पर सिर्फ बसपा के ही नीले रंग का प्रभाव होता है। इन दलों की ये कोशिश कामयाब नहीं होगी।

पढ़ें :- BSP से निकाले गए नेता अपने गलत कारनामों से बचने के लिए सत्ताधारी पार्टी में हुए शामिल: मायावती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...