1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. MG Comet EV 5-Door Version :  एमजी कॉमेट ईवी 5 डोर वर्जन से ग्लोबली पर्दा उठा ,  जानें कीमत और खासियत

MG Comet EV 5-Door Version :  एमजी कॉमेट ईवी 5 डोर वर्जन से ग्लोबली पर्दा उठा ,  जानें कीमत और खासियत

  एमजी कॉमेट ईवी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  अब इसके 5 डोर वर्जन से ग्लोबली पर्दा उठा दिया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

MG Comet EV 5-Door Version :  एमजी कॉमेट ईवी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।  अब इसके 5 डोर वर्जन से ग्लोबली पर्दा उठा दिया गया है। एमजी कॉमेट ईवी पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थी।  हालांकि, भारतीय बाजार में इसे अलग नाम से लाया जाएगा। लॉन्च के दौरान इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

MG Comet 5-डोर को बॉक्सी लुक दिया गया है। सामने की तरफ इसमें क्रोम स्ट्रिप्स के माध्यम से जुड़ा चौड़ा लाइट बार है, जो सीधे दरवाजे पर लगे विंग मिरर तक आता है। इस लाइट बार के नीचे चार्जिंग पोर्ट डोर दिया गया है, जिस पर MG का लोगो होगा। इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

MG Comet 5-डोर में 17.3kWh की बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। यह सेटअप 42PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह गाड़ी 230 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...