HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक नौतनवा सोनौली के व्यापारियों से मिले,जाना कुशल क्षेम 

विधायक नौतनवा सोनौली के व्यापारियों से मिले,जाना कुशल क्षेम 

ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा आज शाम को एकाएक भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पहुंच गए।

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

सोनौली महराजगंज : ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा आज शाम को एकाएक भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पहुंच गए। जहा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बैठकर उन्होंने व्यापारियों से उनका कुशलक्षेम पूछा और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

आज मंगलवार की शाम करीब 4 बजे विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली बॉर्डर पहुंच गए। सोनौली कस्बे में स्थित कई प्रतिष्ठानों पर बैठकर उन्होंने व्यापारियों का कुशल क्षेम पूछा और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। कपड़ा व्यवसाई राहुल अग्रवाल, जोगिंदर मद्धेशिया, उमेश कुमार के दुकान में बैठकर जलपान किया और व्यापारियों का कुशलक्षेम पूछा,व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया।

जिस पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यापारियों की समस्या समाधान हो जाएगा। पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी, बिजली कटौती में रोकी जाएगी। व्यापारियों को किसी तरह का असुविधा नहीं होने पाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, युवा नेता बृजेश त्रिपाठी,व्यापारी नेता बबलू सिंह, गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा, भाजपा युवा नेता संजीव जायसवाल, सरदार बिक्की सिंह,प्रताप मद्धेशिया, आशुतोष त्रिपाठी,राधेश्याम सिंह,राहुल गौड़,संजय पाठक,सोनू वर्मा, राधेश्याम सिंह, मनोज राना, अमित जायसवाल, आशुतोष त्रिपाठी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...