1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Monsoon Phone Hacks : बारिश में पानी – नमी से फोन खराब होने से बचाएं , अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Monsoon Phone Hacks : बारिश में पानी – नमी से फोन खराब होने से बचाएं , अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

रिमझिम बरसात का मौसम और काम काज के सिलसिले में घर से बाहर निकलने में फोन को पानी नमी से बचाना सबसे जरूरी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Phone Hacks :  रिमझिम बरसात का मौसम और काम काज के सिलसिले में घर से बाहर निकलने में फोन को पानी नमी से बचाना सबसे जरूरी है। थोड़ा सा पानी भी फोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी अपने फोन को बारिश में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये आसान और काम की ट्रिक्स जरूर अपनाएं।

पढ़ें :- उत्तराखंड के युवक ने तैयार किया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, सफल उड़ान का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

वाटरप्रूफ फोन पाउच
बारिश में बाहर निकलते समय सबसे पहले अपने फोन को वॉटरप्रूफ़ फ़ोन पाउच में रखें। पाउच के बाहर से भी आप कॉल कर सकते हैं, मैप्स देख सकते हैं, ऐप्स चला सकते हैं और स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राई चार्जिंग केबल
भीगे हुए फोन को तुरंत चार्ज पर बिल्कुल न लगाएं। Charging Port में नमी होने पर फोन के अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और सेफ्टी वार्निंग भी आ सकती है। पहले फोन और Charging Port को पूरी तरह सूखने दें। यही बात Wired Earphones पर भी लागू होती है। Cable और Port सूखे होने के बाद ही इस्तेमाल करें।

शॉकप्रूफ केस
Shockproof Case फोन को गिरने से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाता है। Raised Edges वाला केस स्क्रीन और कैमरा को भी अतिरिक्त सुरक्षा देता है। साथ ही हल्की बारिश से भी कुछ हद तक बचाव करता है।

पढ़ें :- राइड बुक करते समय रखें ये सावधानियां, बारिश के मौसम में बढ़ा ऑटो-कैब स्कैम, जानें सुरक्षित सफर का तरीका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...