1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मुरैना में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

मुरैना में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन के सामने आकर जान दे दी...

By Harsh 
Updated Date

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पढ़ें :- कन्नौज के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो पर जांच शुरू

यह मामला मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बलराम कुशवाह का अपनी पत्नी रविता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रविता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। हालांकि, पारिवारिक पंचायत के बाद दो दिन पहले ही उसे वापस ससुराल लाया गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर बलराम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रविता और दोनों बेटों, 10 वर्षीय आरव और 7 वर्षीय अतुल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

शनिवार सुबह जब काफी देर तक घर के दरवाजे नहीं खुले, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो आंगन में महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी बीच खबर मिली कि बलराम ने शिकारपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार  बलराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में रविता का वीडियो सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया था। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Badrinath Dham Donation Theft : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी का आरोपी प्रमोद नौटियाल देर रात गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

घटनास्थल की स्थिति देखकर यह भी सामने आया कि महिला ने खुद को और अपने बच्चों को बचाने का प्रयास किया था। पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...