AI तकनीक को ले कर पूरी दुनिया में हलचल है। जहां तकनीकी दिग्गज AI तकनीक के फायदे की बात बताते हैं वहीं इसको लेकर अन्य क्षेत्रों के वुद्धिजीवियों की बाते भी दुनिया के सामने आती रहती है। एलन मस्क का तकनीक की दुनिया में बड़ा नाम है। AI तकनीक को लेकर उनकी भी बाते अक्सर दुनिया के सामने आती रहती हैं।
Musk’s AI-Robots Future Vision : AI तकनीक को ले कर पूरी दुनिया में हलचल है। जहां तकनीकी दिग्गज AI तकनीक के फायदे की बात बताते हैं वहीं इसको लेकर अन्य क्षेत्रों के वुद्धिजीवियों की बाते भी दुनिया के सामने आती रहती है। एलन मस्क का तकनीक की दुनिया में बड़ा नाम है। AI तकनीक को लेकर उनकी भी बाते अक्सर दुनिया के सामने आती रहती हैं। टेक्नोलॉजी टाइकून एलन मस्क ने ‘ऑल-इन समिट’ में भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाला और क्रांतिकारी विजन सामने रखा है। मस्क का साफ कहना है कि आने वाले दिनों में टेक्नोलॉजी इंसानों को लेबर या मजदूरी के बंधन से पूरी तरह आजाद कर देगी।
यह बात सोचने पर बिल्कुल अगल लगती है लेकिन अपने फ्यूचर विजन पर मस्क ने कुछ उदाहण और तर्क भी दिए।
मस्क ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि आने वाले समय में AI और टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ (‘Optimus’) मिलकर इंसानों की तरह हर काम करने में सक्षम हो जाएंगे. उन्होंने दो टूक कहा कि AI और रोबोट्स मिलकर सब कुछ कर सकेंगे, जिससे ‘यूनिवर्सल हाई इनकम’ (‘Universal High Income’) पैदा होगी। इसके बाद काम करना या नौकरी करना इंसान की मजबूरी नहीं, बल्कि उसका ऑप्शन (विकल्प) बन जाएगा। आपको अब किसी कंपनी के लिए काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यूनिवर्सल हाई इनकम (UHI): मस्क का मानना है कि भविष्य में एआई और रोबोट्स इतने सक्षम हो जाएंगे कि वे लगभग हर काम कर सकेंगे। इससे पारंपरिक बेसिक इनकम (UBI) से आगे बढ़कर ‘यूनिवर्सल हाई इनकम’ (‘Universal High Income’) का दौर आएगा, जहां प्रचुर मात्रा में वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध होंगी।
नौकरी मजबूरी नहीं, विकल्प बनेगी: उनके अनुसार, मशीनों द्वारा उत्पादन और काम संभाले जाने के बाद इंसान के लिए काम करना या नौकरी करना कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक ‘विकल्प’ (Option) बनकर रह जाएगा।
आलोचना और तर्क: अर्थशास्त्रियों और विश्लेषकों का मानना है कि मस्क का यह सपना काफी अतिशयोक्तिपूर्ण (Hype) हो सकता है, क्योंकि इतनी भारी मात्रा में सरकारी भुगतान और संसाधनों का प्रबंधन करना और महंगाई को नियंत्रित रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा