1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बहुत हो गई राजनीति” – महिला आरक्षण पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की सांसदों से भावुक अपील

बहुत हो गई राजनीति” – महिला आरक्षण पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की सांसदों से भावुक अपील

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सभी सांसदों से एकजुट होकर इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हो चुकी है और अब सभी भ्रम दूर हो गए हैं, इसलिए देशहित में फैसला लेने का समय...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सभी सांसदों से एकजुट होकर इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हो चुकी है और अब सभी भ्रम दूर हो गए हैं, इसलिए देशहित में फैसला लेने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि संसद में इस विधेयक पर कल देर रात एक बजे तक चर्चा चली और हर आशंका का तर्कसंगत जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन जानकारियों की कमी थी, वह भी सभी सदस्यों को उपलब्ध करा दी गई है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

“चार दशक तक होती रही राजनीति”: पीएम मोदी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने लिखा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश में करीब चार दशक तक राजनीति होती रही है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में कम प्रतिनिधित्व चिंताजनक है। ऐसे में सभी दलों को संवेदनशीलता के साथ सोच-समझकर महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करना चाहिए। पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर टिकी है और ऐसा कुछ न किया जाए जिससे उनकी भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि अगर यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होता है, तो इससे नारीशक्ति और देश का लोकतंत्र दोनों मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने इसे देश की महिलाओं को उनका हक देने का ऐतिहासिक अवसर बताया। अब कुछ ही देर में लोकसभा में इस अहम विधेयक पर मतदान होना है, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...