1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:मोहर्रम जुलूस में बृजेश मणि त्रिपाठी ने जायरीनों की सेवा की

नौतनवा:मोहर्रम जुलूस में बृजेश मणि त्रिपाठी ने जायरीनों की सेवा की

मोहर्रम जुलूस में बृजेश मणि त्रिपाठी ने जायरीनों की सेवा की

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के अवसर पर नगर में ताजिया के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और मातम करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया। मातम के दौरान कई जायरीन ने पारंपरिक तरीके से सीना-ज़नी और जंजीरों से मातम किया।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जुलूस सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, न्यू मार्केट, मुख्य मार्ग, घंटाघर एवं गांधी चौक होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जायरीनों के लिए शीतल पेयजल एवं मिष्ठान की व्यवस्था कराई। उन्होंने स्वयं नगर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कर्बला का युद्ध त्याग, सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने विपरीत परिस्थितियों में भी अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने के बजाय अपने प्राणों का बलिदान देकर पूरी दुनिया को सत्य एवं इंसाफ की राह पर चलने का संदेश दिया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल उर्फ चड्ढा, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, अभय कुमार, राहुल दूबे, राजू अग्रहरि, अशोक रौनियार, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक सहित सभी सभासद एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा, इनका लंकाकांड अयोध्या में ही होगा: अखिलेश यादव

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...