1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri Special: अगर आप नौ दिन रहती हैं नवरात्री के व्रत, तो इन चीजों को खा कर भर सकती हैं अपना पेट

Navratri Special: अगर आप नौ दिन रहती हैं नवरात्री के व्रत, तो इन चीजों को खा कर भर सकती हैं अपना पेट

नौ दिनों मां दुर्गा की पूजा, भजन, कीर्तिन और झाकियां सजती है। नौ दिनों में व्रत रखने वालों को अक्सर दुविधा होती है डेली अलग अलग क्या खाएं। आज हम आपकी इस दुविधा को थोड़ा सा आसान बना रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Navratri Special:  15 अक्टूबर से नवरात्री शुरु हो रहे है। नवरात्री इस साल 15 अक्टूबर शुरु होकर से 23 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्री में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नव रुपों की पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग नौ दिन तक मां दुर्गा के व्रत करते है। कुछ लोग नवरात्री का पहले दिन और आखिरी दिन भी व्रत रखते है।

पढ़ें :- Arbi Kebab Recipe: आज नवरात्रि के अंतिम दिन बनाएं टेस्टी अरबी के कबाब

नौ दिनों मां दुर्गा की पूजा, भजन, कीर्तिन और झाकियां सजती है। नौ दिनों में व्रत रखने वालों को अक्सर दुविधा होती है डेली अलग अलग क्या खाएं। आज हम आपकी इस दुविधा को थोड़ा सा आसान बना रहे है।

Makhana

नवरात्री के मौके पर आप मखाने की कुछ चीजें बना सकती है जिसे आप ट्राई कर सकते है। मखाने में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। मखाना सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है बल्कि व्रत में ताकत भी पहुंचाता है।

आप मखाना की भेल बनाकर खा सकते है। कुछ हल्का खाने का मन कर रहा है तो मखाने की भेल बना सकती है। टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी होती है। इसके लिए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च और काली मिर्च, जीरा पाउडर और टमाटर के साथ मिक्स करके बना सकते हैं। अगर आप नमक खाते है इसमें व्रत वाला नमक भी डाल सकते है।

पढ़ें :- Navratri Navami: मां को प्रसन्न करने के लिए नवमी के दिन इस तरह से हलवा चना बनाकर लगाएं भोग
Makhana Chop

Image Source Google

मखाना चॉप भी बनाकर खा सकते है। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। इसे आप चाय के साथ इसके स्वाद का आनंद ले सकते है। इसे उबली हुई अरबी में लाल मिर्च, हरी मिर्च, और सेंधा नमक मिलाकर तैयार कर लें। पैटीज बनाकर घी में कुरकुरा होने तक तलें। आप मखाना की नमकीन भी ट्राई कर सकते है

मखाने के साथ साथ, बादाम, काजू और कई नट्स शामिल करके इसका नमकीन ट्राई कर सकते है। इसे एयरटाइट कंटेनर में कम से कम 10 दिनों तक स्टोर करके रख सकते है।
मखाना की खिचड़ी भी व्रत में खायी जा सकते वाली बेहतरीन डिश है। इसे बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, आलू, मखाना, हरी मिर्च, साबूदाना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और भीगे हुए मखाने डालें। कुछ सेकेंड में डिश बनकर तैयार हो जाती है।

मखाना चाट व्रत में खाये जा सकने वाली बेहतरीन व्यंजन में से एक है। अगर कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो इसे ट्राई कर सकती है। मखाना चाट बनाने के लिए मखाना, मूंगफली, दही, चटनी, जीरा पाउडर और सेंधा नमक इस्तेमाल करके टेस्टी स्नै बना सकती है।

पढ़ें :- Navratri Ashtami: अपने सुहाग की रक्षा और लंबी आयु के लिए कन्याओं को जरुर दें छोटी-छोटी चूड़ियां और बिंदी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...