1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal Floods and landslides : नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही , 100 से अधिक लोगों की मौत , 45 घायल

Nepal Floods and landslides : नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही , 100 से अधिक लोगों की मौत , 45 घायल

नेपाल में बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 102 हो गयी।बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोग लापता हैं जबकि 45 लोग घायल हो गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nepal Floods and landslides : नेपाल में बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 102 हो गयी।बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोग लापता हैं जबकि 45 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी और मध्य नेपाल का बड़ा हिस्सा शुक्रवार से जलमग्न है और देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गयी है। खबरों के अनुसार, सबसे ज़्यादा मौतें कवरेपालनचौक जिले में हुईं, जहाँ 34 लोगों की मौत हुई, उसके बाद ललितपुर में 20 और धाडिंग में 15 लोगों की मौत हुई। अन्य प्रभावित क्षेत्रों में काठमांडू , मकवानपुर, सिंधुपालचौक, दोलखा, पंचथर, भक्तपुर, धनकुटा, सोलुखुम्बु, रामछाप, महोत्तरी और सुनसरी जिले शामिल हैं। काठमांडू घाटी में पिछले 40-45 साल में इतनी विनाशकारी बाढ़ नहीं देखी। गुरुवार से नेपाल में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की व्यापक चेतावनी जारी की गई है।

पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत

काठमांडू घाटी में सबसे ज्यादा 48 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 195 मकान और आठ पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षाकर्मियों ने करीब 3,100 लोगों को बचाया।

आईसीएमओडी द्वारा शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि काठमांडू की मुख्य नदी बागमती शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी तथा मध्य नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसमें कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की प्रणाली और मानसून की स्थिति के कारण शनिवार को असाधारण रूप से तीव्र वर्षा हुई। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस पूरे देश में खोज और बचाव अभियान चला रही है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...