1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. व्हाट्सएप में आया नया अपडेट, अब कर सकेंगे शेडयूल कॉलिंग

व्हाट्सएप में आया नया अपडेट, अब कर सकेंगे शेडयूल कॉलिंग

व्हाट्सएप अब अपने यूर्जस के लिए बड़ा फिचर्स लेकर आ रहा है। जो सीधा गूगल मीट, जूम और माईर्को सॉफ्ट को टक्कर देगा। इस फिचर्स से व्हाट्सएप यूर्जस शिडयूल के तहत कॉलिंग कर पाएंगे और नोटिफिकेशन भी समय समय पर मिलता रहेगा।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। व्हाट्सएप अब अपने यूर्जस के लिए बड़ा फिचर्स लेकर आ रहा है। जो सीधा गूगल मीट, जूम और माईर्को सॉफ्ट को टक्कर देगा। इस फिचर्स से व्हाट्सएप यूर्जस शिडयूल के तहत कॉलिंग कर पाएंगे और नोटिफिकेशन भी समय समय पर मिलता रहेगा।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, राजघाट तक करेंगे मार्च

इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर्स अपनी पारिवारिक बातचीत या ऑफिस मीटिंग को बिना मिस किए शेड्यूल कर पाएंगे। कॉल शुरू होने से पहले सभी लोगों को अलर्ट भेजा जाएगा। इतना ही नहीं, शेड्यूल की गई कॉल्स पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी जिससे सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। ।

यूजर इंटरफेस में भी किया खास बदलाव

कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यूजर इंटरफेस (UI) में भी बदलाव किया गया है। अब यूजर्स कॉल्स टैब में जाकर आने वाली शेड्यूल कॉल्स देख सकेंगे। शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट चेक कर पाएंगे और कॉल लिंक शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा शेड्यूल कॉल्स में रेज हैंड और इमोजी रिएक्शन जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं जिससे बातचीत और भी इंटरएक्टिव हो जाएगी।

 

पढ़ें :- मुरली मनोहर जोशी बोले-चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही पारदर्शी तरीके से काम करे, इसी बात पर टिकी है लोकतंत्र की बुनियाद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...