1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. NHAI Internship 2026 :  करियर की शानदार शुरुआत करें , हर महीने मिलेगा ₹20,000 तक स्टाइपेंड का भी मौका

NHAI Internship 2026 :  करियर की शानदार शुरुआत करें , हर महीने मिलेगा ₹20,000 तक स्टाइपेंड का भी मौका

जब छात्र प्रोफेशनल कोर्स करते हैं तो उन्हें अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लेने की आवश्यकता पड़ती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

NHAI Internship 2026 : अगर आप लोग भी इंटर्नशिप की तलाश में हैं और कुछ बड़ा सीखना चाहते हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। समर इंटर्नशिप 2026 (Summer Internship 2026) के तहत युवाओं को देश के बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स (Summer Internship Highway Projects 2026) पर काम करने का अनुभव मिलेगा—वो भी अच्छे स्टाइपेंड के साथ।

पढ़ें :- CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, गलत फीस कटौती पर करेगा रिफंड

इंडस्ट्री की समझ विकसित
यह इंटर्नशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि असली प्रोजेक्ट्स पर काम करके इंडस्ट्री की समझ विकसित करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को दो महीने तक NHAI के फील्ड ऑफिस और मुख्यालय में काम करने का मौका भी मिलेगा।

अलग-अलग फील्ड के छात्रों के लिए
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के अलावा, इस बार कई अलग-अलग फील्ड के छात्रों के लिए भी आवेदन खुले हैं। जैसे – सिविल इंजीनियरिंग के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, फाइनेंस, लॉ, मैनेजमेंट, कॉमर्स और मास कम्युनिकेशन के छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

अपने क्षेत्र में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस
काम की बात करें तो सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को हाईवे डिजाइन, ट्रैफिक प्लानिंग और कंस्ट्रक्शन मॉनिटरिंग जैसे अहम प्रोजेक्ट्स पर काम सिखाया जाएगा। वहीं अन्य फील्ड के छात्र डेटा एनालिसिस, आईटी सिस्टम और टोल ऑपरेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाएंगे। यानी हर किसी को अपने-अपने क्षेत्र में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा।

स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप की सबसे खास बात है— हर महीने ₹20,000 तक का स्टाइपेंड। साथ ही, यह अनुभव आपके करियर को एक मजबूत दिशा देने में भी मदद करेगा, खासकर अगर आप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

रजिस्ट्रेशन
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक छात्र NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
इस लिंक पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन।

https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in

आवेदन
आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है।
अगर आप सीखने के साथ कमाना भी चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

 

पढ़ें :- NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...