1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ola Muhurat Mahotsav : ओला इलेक्ट्रिक ने स्कूटर-बाइक मुहूर्त महोत्सव में जबरदस्त ऑफर पेश किया , फेस्टिव कैंपेन में खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

Ola Muhurat Mahotsav : ओला इलेक्ट्रिक ने स्कूटर-बाइक मुहूर्त महोत्सव में जबरदस्त ऑफर पेश किया , फेस्टिव कैंपेन में खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

त्योहार का मौसम ओला इलेक्ट्रिक के वरदान बन कर आया है। ईवी टू-व्हीलर बनाने वाली पॉपुलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने इस फेस्टिव सीजन पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ola Muhurat Mahotsav : त्योहार का मौसम ओला इलेक्ट्रिक के वरदान बन कर आया है। ईवी टू-व्हीलर बनाने वाली पॉपुलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने इस फेस्टिव सीजन पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

कंपनी ने “ओला सेलिब्रेट्स इंडिया” (“Ola Celebrates India”) अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत कंपनी ने “मुहूर्त महोत्सव” नाम से एक नया ऑफर पेश किया है। जिसके तहत ग्राहक ओला स्कूटर और बाइक्स को केवल 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

ओला इलेक्ट्रिक का मुहूर्त महोत्सव आने वाले 9 दिनों तक चलने वाला है, जो आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गया है।  ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले S1 स्कूटर और रोडस्टर एक्स मोटरसाइकल पर अब तक की सबसे कम कीमत रखी है। ऐसे में अगर आप भी ओला का इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको जल्दी करनी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...