वनप्लस का नया फ्लैगशिप टैबलेट वनप्लस पैड 4 स्मार्टफोन 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। लांव से पहले ही इसके बेहतरीन फीचर्स सामने आ चुके है।
OnePlus Pad 4 : वनप्लस का नया फ्लैगशिप टैबलेट वनप्लस पैड 4 स्मार्टफोन 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। लांव से पहले ही इसके बेहतरीन फीचर्स सामने आ चुके है।
डिस्प्ले
OnePlus Pad 4 में 13.2-इंच का बड़ा 3.4K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें आई-केयर फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे रात में पढ़ाई या काम करते समय आंखों पर कम असर पड़ेगा।
लॉन्च और उपलब्धता
OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इस टैबलेट को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। यह टैबलेट Flipkart, Amazon और OnePlus की Official Website पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक
OnePlus Pad 4 का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है। कंपनी ने इसका पहला लुक डार्क ब्राउन कलर (Dune Glow) में दिखाया है, जबकि इसका एक Sage Mist कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा।
पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल
टैबलेट के बैक पैनल के सेंटर में OnePlus का लोगो दिया गया है और टॉप कॉर्नर में Pill-shaped camera module देखने को मिलता है।
स्केचिंग का बेहतर एक्सपीरियंस
एक बड़ा बदलाव यह है कि इसके पोगो पींस (Pogo Pins) की पोजिशन को नीचे से हटाकर ऊपर कर दिया गया है, जिससे यह स्मार्ट कीबोर्ड और Stylo Pro को आसानी से सपोर्ट कर सकेगा। इससे यूजर्स को राइटिंग और स्केचिंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा
चिपसेट
इस टैबलेट में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कंपनी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन से ज्यादा है। यह वही चिपसेट है जो OnePlus 15, iQOO 15 और Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप डिवाइस में भी इस्तेमाल हो रहा है।
स्टोरेज
Pad 4 में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं होगी।
बैटरी
इसमें 13380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो सकेगा। यह टैबलेट एक बार चार्ज करने के बाद 54 दिन तक स्टैंडबाय पर रह सकता है।
स्पीकर्स
OnePlus Pad 4 में 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 बेस स्पीकर्स और 4 ट्वीटर शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स को म्यूजिक सुनने और मूवी देखने के समय ज्यादा क्लियर, तेज और दमदार साउंड मिलेगा, जो चारों तरफ से आने वाला फील देगा।