1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में बाघ के आंतक से दहशत, अब तक दर्जनों मवेशियों को बना चुका है निवाला

Lucknow में बाघ के आंतक से दहशत, अब तक दर्जनों मवेशियों को बना चुका है निवाला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा में बाघ के आतंक से दहशत का माहौल है। बाघ के खौफ से लोग अपने घरों में कैद है। वहीं वन विभाग की टीम को बाघ पकड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल सकती है। इस बीच बाघ ने 15 मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा में बाघ के आतंक से दहशत का माहौल है। बाघ के खौफ से लोग अपने घरों में कैद है। वहीं वन विभाग की टीम को बाघ पकड़ने में अब तक सफलता नहीं मिल सकती है। इस बीच बाघ ने 15 मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है।

पढ़ें :- दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट, कनॉट प्लेस में भारी पुलिस फोर्स तैनात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाघ के हमले से रहमानखेड़ा और आस पास के इलाके में कौफ का माहौल है। जिसकी वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे है। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की सभी कोशिशें फेल हो रही है। ड्रोन से बाघ की निगरानी की जा रही है।

स्थानीय लोगो ने वन विभाग से जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की है ताकि लोग अपने दैनिक कामों के लिए घरों से बाहर निकल सकें। मामले में डीएफओ सीतांशु पांडे ने मीडिया को बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए लगातार कॉबिंग की जा रही है, जाल पिजड़े भी लगाए गए हैं। स्पेशल टीमें और एक्सपर्ट बुलाए गए है। आशा की जा रही है कि बाघ को ट्रैकुलाइज कर जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आपको बता दें कि बीते दिनों रहमानखेड़ा केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में बाघ ने एक और भैंस के बच्चे का शिकार किया है। यह बाघ का 15वां शिकार है। वह लगातार वन विभाग को चकमा दे रहा है। उसने जंगल में उसी जगह शिकार किया जहां उसको फंसाने के लिए गड्डा खोदा गया था। वनविभाग की टीमें बाघ क तलाश में मीठेनगर, उलरापुर और दुगौली के आसपास मौजूद जंगल में कॉबिंग कर रही है।

पढ़ें :- "CJP का आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर", बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप, बोले-, देश के खिलाफ साजिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...