HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जनता अब होशियार है, मोदी जी के झांंसे में नहीं आने वाली है : मल्लिकार्जुन खड़गे

जनता अब होशियार है, मोदी जी के झांंसे में नहीं आने वाली है : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मेलन (Bharose Ka Sammelan) को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में नहीं हुआ होगा। ये पहली बार है कि सम्मलेन छत्तीसगढ़ में हो रहा है और सीएम नेतृत्व कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

छत्तीसगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मेलन (Bharose Ka Sammelan) को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में नहीं हुआ होगा। ये पहली बार है कि सम्मलेन छत्तीसगढ़ में हो रहा है और सीएम नेतृत्व कर रहे हैं। भरोसे का सम्मेलन (Bharose Ka Sammelan) नहीं बल्कि भरोसे का अनुष्ठान का सम्मेलन हो रहा है। किसानों को युवाओं का महिलाओं की मदद करके अनुष्ठान करने के लिए ये सम्मेलन किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि मेरी अध्यक्षता में यह सम्मेलन हो रहा है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने मोदी जी, कांग्रेस पार्टी पर OBC विरोधी होने का बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। वो भूल जाते हैं कि कांग्रेस पार्टी के 4 में से 3 मुख्यमंत्री OBC वर्ग से आते हैं। जनता अब होशियार है, मोदी जी के झांसे में नहीं आने वाली। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी जनसंख्या के आधार पर जनगणना कराने की मांग पर जनता को आपस में लड़ाने वाला आरोप भी सरासर ग़लत है। जनसंख्या के आधार पर जनगणना कराने से देश के ग़रीबों को, पिछड़े वर्ग को, दलितों को, आदिवासियों को उनका हक़ मिलेगा, यही हमारी मांग है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मेरे जीवन में भी इस सम्मेलन के जरिए नया इतिहास आपके साथ आज बन गया है। केंद्र सरकार नगर नार स्टील प्लांट का निजीकरण करने जा रही है। 2009 में यह शुरू हुआ था मोदी सरकार से आगे नहीं बढ़ा पाई। जब निजी हाथों में वह देंगे तभी तो कुछ मिलेगा। आपको इसके लिए मजबूती से लड़ना होगा। क्योंकि इसका फायदा गरीबों को युवाओं को मजदूरों को मिलने वाला है। हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी।

मोदी हमेशा अच्छे स्ट्रूमेंट्स को खराब करते हैं। कांग्रेस मदद करती है मोदी बेचते जाते हैं। मोदी छीनते जाते हैं। पैसे वालों के पास कोई दुख दर्द नहीं है। अच्छे से रहने के लिए जीवन बिताने के लिए पैसे हैं। लेकिन गरीब पेट भरने के लिए काम करता है। इसीलिए सोनिया गांधी ने नरेगा योजना लाई। लाखों लोगों को काम दिया। सेंट्रल से जब फंड नहीं आता तो काम रुक जाता है लेकिन यहां काम रुका नहीं। भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल ने मिलकर सरकार को आगे बढ़ाया सरकार को चलाया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन के बारे में कुछ नहीं बोला। सिर्फ छत्तीसगढ़ सरकार को गालियां दी। गोबर बेच कर पैसा कौन खाता है? कांग्रेस सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए गोबर खरीदी कर रही है। केंद्र सरकार ईडी आईटी का इस्तेमाल कर रहीं हैं। ईडी आईटी से सरकार चलाना है तो आपकी क्या जरूरत। लोगों को सस्ता अनाज देना, रोजगार देना हमारी गारंटी है, जो छत्तीसगढ़ में है वो गुजरात मॉडल में कहां? बीजेपी आरएसएस महिलाओं के विरोध में है। कभी महिलाओं को आगे आने नहीं दिया।

पढ़ें :- BJD-BJP के खोखले वादों से तंग आ चुकी है ओडिशा की जनता, देने जा रही है करारा जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...