1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Instagram ‘Per-Slide Caption’ feature : इंस्टाग्राम पर आ गया ‘Per-Slide Caption’ फीचर, एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे पूरी कहानी

Instagram ‘Per-Slide Caption’ feature : इंस्टाग्राम पर आ गया ‘Per-Slide Caption’ फीचर, एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे पूरी कहानी

अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अपनी यादों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं तो अब तक का सबसे ज्यादा डिमांड किया जाने वाला फीचर Instagram पर रोलआउट कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Instagram ‘Per-Slide Caption’ feature : अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अपनी यादों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं तो अब तक का सबसे ज्यादा डिमांड किया जाने वाला फीचर Instagram पर रोलआउट कर दिया है। अब आपकी लिखी कहानी को लोग इंस्टाग्राम पर पढ़ सकते है। नये फीचर के जरिए अब आप एक ही पोस्ट में कुल 7,560 शब्दों की पूरी कहानी या ब्लॉग शेयर कर सकते हैं।

पढ़ें :- Redmi Turbo 5 Sale :  रेडमी टर्बो 5 की बिक्री शुरू, जानें कितना मिलेगा  डिस्काउंट?

‘Per-Slide Caption’ फीचर के जरिए इंस्टाग्राम पर एक साथ कई फोटोज (Carousel Post) अपलोड करते समय आपको हर एक फोटो या स्लाइड के लिए अलग से कैप्शन लिखने की आजादी मिलेगी।

‘पर-स्लाइड कैप्शन’ फीचर?
इंस्टाग्राम ने अपने Official Creator Account पर एक बेहद छोटे और मजेदार मैसेज “वन टॉगल। दैट्स इट। ” के साथ इस फीचर की घोषणा की है। इस नए अपडेट के बाद जब आप एक साथ कई तस्वीरें या Video post करते हैं, तो आपको हर एक स्लाइड के नीचे उस Specific photo से जुड़ा अलग टेक्स्ट लिखने का मौका मिलता है।

एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे 7,500 शब्द
इस फीचर के आने से इंस्टाग्राम पर Long-form writing यानी बड़े-बड़े आर्टिकल्स लिखने का एक नया ट्रेंड शुरू होने वाला है। इंस्टाग्राम फिलहाल एक कैप्शन में करीब 378 शब्द (2197 कैरेक्टर्स) लिखने की अनुमति देता है। चूंकि इंस्टाग्राम ने Carousel में Slides की संख्या को 10 से बढ़ाकर पहले ही 20 कर दिया था, इसलिए अब हर स्लाइड पर अलग caption लिखने की सुविधा मिलने से आप एक ही पोस्ट में कुल 7,560 शब्दों की पूरी कहानी या ब्लॉग शेयर कर सकते हैं।

इस्तेमाल करना आसान
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान और सिंपल है. जब आप अपनी गैलरी से कई फोटोज सिलेक्ट करके फाइनल पोस्ट स्क्रीन पर पहुंचेंगे, तो जहां Main Caption लिखा जाता है, वहीं आपको ‘Per-Slide Caption’ का एक टॉगल बटन दिखाई देगा। आपको बस उस बटन को ऑन करना है। इसके बाद आप हर फोटो को स्वाइप करके उसके लिए एक अलग और Unique Caption लिख सकते हैं। जब कोई आपकी पोस्ट देखेगा और फोटोज को स्वाइप करेगा, तो नीचे का कैप्शन भी बदलता जाएगा। अगर आप पुराना तरीका ही पसंद करते हैं, तो इस टॉगल को ऑफ रखकर एक Common Caption भी चला सकते हैं।

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...