पिन पार्वती पास ट्रैक हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और खतरनाक ट्रैक में से एक है. इसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 17,450 फीट है। ट्रैक की शुरुआत कसौल से होती है। यहां घने जंगल, नदियां और बेहद सुंदर झालें हैं। मानसून के मौसम में यहां पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने का खतरा अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जाने से पहले मौसम का ध्यान रखना जरूरी है।
Pin Parvati Pass Trek : हिमालय की घाटी में बसे पिन पार्वती पास ट्रैक प्रकृति की खूबसूरती को निहारने की सुंदर जगह है। अगर आप टैक के शैकीन हैं तो एक बार इस रोमांचक, कठिन और उच्च ऊंचाई वाला ट्रांस-हिमालयी ट्रेक का अनुभव अवश्य करें। यह ट्रेक कुल्लू घाटी की हरी-भरी पार्वती घाटी को स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान से जोड़ता है।
मौसम का ध्यान रखना जरूरी
पिन पार्वती पास ट्रैक हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और खतरनाक ट्रैक में से एक है. इसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 17,450 फीट है। ट्रैक की शुरुआत कसौल से होती है। यहां घने जंगल, नदियां और बेहद सुंदर झालें हैं। मानसून के मौसम में यहां पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने का खतरा अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जाने से पहले मौसम का ध्यान रखना जरूरी है।
ट्रेक की शुरुआत बरशैनी से होती है। इसके बाद रास्ता खीरगंगा, तुंडा भुज और मंतलाई झील से होते हुए आगे बढ़ता है।पिन पार्वती पास को पार करने के बाद यात्री स्पीति की पिन घाटी और मुध गांव पहुंचते हैं।
विविधता आपको अचंभित कर देगी
यहां के परिदृश्य, संस्कृति, वनस्पति और जीव-जंतुओं में मौजूद विविधता आपको अचंभित कर देगी। कुछ ही घंटों में आप स्पीति के ठंडे, शुष्क पहाड़ी रेगिस्तानी क्षेत्र से पार्वती घाटी की समृद्ध जैव विविधता तक पहुंच जाएंगे।