1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन पर PM नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

भाजपा राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन पर PM नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक

भाजपा से राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जाहिर किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

BJP MP Haridwar Dubey : भाजपा से राज्यसभा सांसद हरिद्वार (BJP MP Haridwar Dubey) दुबे का 74 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जाहिर किया है।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ सांसद हरिद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) के पुत्र प्रांशु दुबे ने उनके निधन के बारे में मीडिया को बताया था है। उन्होंने  बताया कि रविवार को वे राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे की सेहत बिल्कुल ठीक थी।

हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा के सदस्य बने थे

फिर अचानक उनके सीने में दर्द होने की बात बताई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। हरिद्वार दुबे साल 2020 में राज्यसभा के सदस्य बने थे।

हरिद्वार दुबे  सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक थे

इससे पहले हरिद्वार दुबे  उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) संघ के पुराने प्रचारक थे। भाजपा में सक्रिय राजनीति में आने से पहले व सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक थे।

पढ़ें :- COWIN Certificate : कोविशील्ड विवाद के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM मोदी की हटाई गई तस्वीर? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये वजह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...