1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले – जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले – जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

Singer Ankit Baliyan Murder : यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालियान की हत्या से यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं और प्रदेश की सियासत भी गरमाने लगी है। इस हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आयी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Singer Ankit Baliyan Murder : यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बालियान की हत्या से यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं और प्रदेश की सियासत भी गरमाने लगी है। इस हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आयी है।

पढ़ें :- हापुड़ में चलते ऑटो से नर्स को दिया धक्का, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, चलते ऑटो से दिया धक्का

अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘उप्र की क़ानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। मृतक की दुखी माँ के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है। जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ़्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी माँग बुलंद की है। उप्र का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस हत्याकांड की जाँच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किये जाने की माँग उठ रही है। बेहद निंदनीय!’

बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे और जिम के बाहर चार हमलावरों ने अंकित बालियान पर करीब 2 मिनट तक 18 राउंड फायरिंग की। यह घटना शाम करीब 7 बजे की है। सिर, पेट में 5 गोली लगने से अंकित सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

32 वर्षीय सिंगर की हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अंकित की मां उनकी लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अधिकारियों ने अंकित के पिता को मनाकर रात 12 बजे जाम खुलवाया।

पढ़ें :- जिस बेटे के लिए नौकरी तक छोड़ दी, उसी ने बुढ़ापे में तोड़ी पिता की टांग

अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और गन कल्चर पर अक्सर गाने बनाया करते थे। वह रोज की तरह शहर कोतवाली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। जहां उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे राजनीतिक एंगल भी देखा जा रहा है, क्योंकि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...