राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर AIIMS के बाहर की वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो मरीजों से बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, AIIMS के बाहर नरक! देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार AIIMS के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीती देर रात AIIMS पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से वहीं की व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार AIIMS के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर AIIMS के बाहर की वीडियो को शेयर किया है। इसमें वो मरीजों से बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, AIIMS के बाहर नरक! देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार AIIMS के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं। उन्होंने आगे लिखा, उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी। बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं?
AIIMS के बाहर नरक!
देशभर से आए ग़रीब मरीज और उनके परिवार AIIMS के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं।
उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं? pic.twitter.com/wwnm8Fc3i8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 18, 2025
इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वहां की फोटो को शेयर किय है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता-आज AIIMS के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Instagram पर यह पोस्ट देखें
इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं-ठंडी ज़मीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।