बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देर रात मुंबई से फरार होकर पुणे पहुंच गए थे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में पुणे पुलिस (Pune Police) ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देर रात मुंबई से फरार होकर पुणे पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस (Pune Police) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी 5 संदिग्धों को पकड़ लिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक,राहत की बात यह है कि फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मोटरबाइक पर दिखा था आरोपी
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फायरिंग मामला में क्राइम ब्रांच की 12 से ज्यादा टीमें जांच में जुटी। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को सीसीटीवी में एक मोटर बाइक दिख रही है। मोटरबाइक में एक ही आरोपी दिख रहा है। पुलिस की शक है कि फायरिंग में कुछ और बाइक और कारों का इस्तेमाल हुआ है। बाइक से आरोपी ने फायरिंग की और फरार हो गया।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर कुल 5 राउंड में फायरिंग हुई है। इसी तरह की फायरिंग सलमान खान के घर भी हुई थी। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच के तहत रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का बयान दर्ज किया जा रहा है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके। इस मामले की जांच में 12 से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से घटना की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें एक मोटर बाइक दिखाई दी है। पुलिस का मानना है कि इसी मोटर बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी।
बता दें कि इसके अलावा, पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि इस हमले के पीछे का मकसद तो फिलहाल, साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मामले की तह तक जांच की जा रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी?